New IPO Listing: शेयर बाजार में नई कंपनी हुई लिस्ट, ₹14,652 लगाए होते तो हर शेयर पर होता इतना मुनाफा

New IPO Listing: कंपनी ने अपने 583 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. इसके मुकाबले 436 रुपये के प्राइस पर शेयर लिस्ट हुआ है.
New IPO Listing: शेयर बाजार में नई कंपनी हुई लिस्ट, ₹14,652 लगाए होते तो हर शेयर पर होता इतना मुनाफा

New IPO Listing: ऑफिस और वर्कस्पेस सॉल्यूशन देने वाली कंपनी स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लिमिटेड (Smartworks Coworking Spaces) का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है. कंपनी ने अपने 583 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. इसके मुकाबले शेयर BSE पर 436.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है. ये 7.15% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है. इसके बाद शेयर में 11% की तेजी भी दिखी और ये 452 रुपये के भाव पर भी पहुंचा था. यानी हर शेयर पर 50 रुपये का मुनाफा होता. और 1 लॉट में चूंकि 36 शेयर थे और इसके लिए निवेशकों ने 14,652 रुपये लगाए होते तो उनको इसपर 14,702 रुपये का फायदा होता.

आईपीओ 10 जुलाई को खुला था. एंकर निवेशकों ने 9 जुलाई को बोली लगाई थी. Smartworks Coworking IPO का लॉट साइज 36 शेयर्स का था. निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे. एक लॉट के लिए ₹14,652 खर्च करने होंगे. जबकि 13 लॉट के लिए ₹1,90,476 लगाने थे.

लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!

Smartworks Coworking Spaces IPO में आगे क्या करें?

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि आईपीओ को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था. 13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसके 425 से 435 के आसपास लिस्ट होने की संभावना थी. अब लिस्टिंग के बाद निवेशक इस शेयर को 415 के नीचे स्ट्रिक्ट स्टॉपलॉस लगाएं.

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज ने अपने आईपीओ के साइज में कटौती की थी. नए इश्यू को 550 करोड़ रुपये से घटाकर 445 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि ब्रिक्री पेशकश (OFS) को 67.59 लाख शेयर से घटाकर 33.79 लाख शेयर कर दिया गया है. इससे इसका कुल साइज 583 करोड़ रुपये बैठता है.

VIDEO- Stocks To Buy: Steel Pipe Stocks में तगड़ा मौका, इस स्टॉक पर Brokerage का बड़ा दांव!

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस (Smartworks Coworking Spaces) एक प्रमुख को-वर्किंग स्पेस प्रोवाइडर कंपनी है. यह बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहरों में काम कर रही है.