Shringar House of Mangalsutra Share Price: एक और बंपर लिस्टिंग ने निवेशकों को किया खुश, 14% का हुआ मुनाफा- आगे क्या करें?

Shrinar House of Mangalsutra Share Price: कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹188.50 के भाव पर लिस्ट हुए, जो आईपीओ के इशू प्राइस ₹165 से लगभग ₹23.50 या 14.24% प्रीमियम पर बने. वहीं, BSE पर शेयर ₹187.70 पर लिस्ट हुए, जो ₹22.70 या 13.76% प्रीमियम है.
Shringar House of Mangalsutra Share Price: एक और बंपर लिस्टिंग ने निवेशकों को किया खुश, 14% का हुआ मुनाफा- आगे क्या करें?

Shrinar House of Mangalsutra Share Price: गहने खासकर, मंगलसूत्र बनाने वाली कंपनी Shringar House of Mangalsutra (India) के शेयरों ने बुधवार, 17 सितंबर 2024 को शेयर बाजार में दमदार शुरुआत की. कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹188.50 के भाव पर लिस्ट हुए, जो आईपीओ के इशू प्राइस ₹165 से लगभग ₹23.50 या 14.24% प्रीमियम पर बने. वहीं, BSE पर शेयर ₹187.70 पर लिस्ट हुए, जो ₹22.70 या 13.76% प्रीमियम है.

आईपीओ को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

IPO को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और यह 60 गुना सब्सक्राइब हुआ. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इसके ₹185 से ₹190 के बीच लिस्ट होने की उम्मीद जताई थी. उनकी ओर से निवेशकों को सलाह है कि कि वे इसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड कर सकते हैं और शॉर्ट टर्म में ₹175 के नीचे स्टॉपलॉस रखें.

Add Zee Business as a Preferred Source

Shringar House of Mangalsutra IPO की पूरी डीटेल

Shringar House का यह IPO एक फ्रेश इशू था, जिसमें कुल 24.3 मिलियन इक्विटी शेयर जारी किए गए थे, जिसकी कुल राशि ₹400.95 करोड़ थी. इस इश्यू में कोई Offer for Sale (OFS) नहीं था. IPO 10 सितंबर से 12 सितंबर 2024 तक खुला था, जिसमें प्राइस बैंड ₹155 से ₹165 तय किया गया था. एक लॉट में 90 शेयर थे.

IPO को निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह से अपनाया. कुल सब्सक्रिप्शन रहा 60.29 गुना. QIBs (Qualified Institutional Buyers) ने 101.41 गुना सब्सक्राइब किया. NIIs (Non-Institutional Investors) ने 82.58 गुना सब्सक्रिप्शन किया. रिटेल निवेशकों की ओर से 27.22 गुना सब्सक्रिप्शन आया.

शेयर में आगे क्या करें?

Shringar House of Mangalsutra एक मजबूत ब्रांड है, जो गहनों के क्षेत्र में खासकर मंगलसूत्र के लिए जाना जाता है. यह स्टॉक लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है. यदि कोई निवेशक लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो में इसे शामिल करना चाहता है, तो बेहतर होगा कि वह सही समय पर और उचित स्तर पर खरीदारी करे. साथ ही Short Term Investors को ₹175 के नीचे स्टॉपलॉस रखना चाहिए.

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

आईपीओ खुलने के दौरान कंपनी के मैनेजमेंट ने बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका मार्केट शेयर 6% है और कई बड़े ब्रांड उनके ग्राहक हैं. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, जोयालुक्कास, तनिष्क, मालाबार गोल्ड जैसी कंपनियां इनके क्लाइंटेल में शामिल हैं. कंपनी का फोकस अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाना है, जिसके लिए आईपीओ का ज़्यादातर पैसा कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) में लगाया जाएगा. गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए कंपनी ने अपनी 50% पोजीशन को हेज (hedge) कर रखा है. B2B (Business-to-Business) सेगमेंट में होने के कारण कंपनी का कैश फ्लो थोड़ा नेगेटिव है, लेकिन बिक्री और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर उनका पूरा ध्यान है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6