&format=webp&quality=medium)
Regaal Resources IPO: Regaal Resources Ltd का ₹306 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 12 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. पहले ही दिन इस आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. कंपनी का इश्यू 3.73 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, जिसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) ने दिखाई है.
इश्यू से पहले कंपनी ने सोमवार को प्रमुख एंकर निवेशकों से ₹92 करोड़ जुटाए है. कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 तय किया है, और लॉट साइज 144 शेयरों का रखा गया है. इसका मतलब है कि खुदरा निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए ₹13,824 खर्च करने होंगे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अलॉटमेंट प्रोसेस 18 अगस्त को पूरा होने की उम्मीद है. जबकि शेयर 20 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- तिमाही नतीजों में 3 गुना प्रॉफिट देख लट्टू हुए ब्रोकरेज हाउस, कहा- खरीद लीजिए अभी 50% भागने वाला है शेयर
Regaal Resources IPO पर चार ब्रोकरेज हाउस ने अपनी राय दी है.

Regaal Resources के IPO को लेकर कैनरा बैंक सिक्योरिटीज (Canara Bank Securities) के एनालिस्ट ने उन निवेशकों को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है जो एग्री प्रोसेसिंग और स्पेशियलिटी इंग्रिडेंट्स क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं और ज्यादा जोखिम सहने की क्षमता रखते हैं. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने वित्तीय रूप से मजबूत प्रदर्शन किया है. इसका मुनाफा ₹17 करोड़ से बढ़कर ₹48 करोड़ हो गया है, जो कि 68.66% की प्रभावशाली CAGR को दर्शाता है.
कंपनी का B2B बिज़नेस मॉडल एक प्रतिष्ठित ग्राहक आधार द्वारा समर्थित है और इसके संचालन टिकाऊ विकास पहलों पर आधारित हैं. हालांकि, कुछ प्रमोटर-संबंधित मुकदमे अभी लंबित हैं, जिन पर निगरानी की जरूरत है, लेकिन कंपनी की डेलवपमेंट जर्नी, परिचालन दक्षता और रणनीतिक स्थिति इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाती है.
नोट:
वेंचुरा सिक्योरिटीज के एनालिस्ट ने Regaal Resources के IPO पर ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के मार्जिन में सुधार की प्रबल संभावना है, जो कि कर्ज में कमी, उत्पादन क्षमता में विस्तार और नए भौगोलिक क्षेत्रों में प्रवेश जैसी रणनीतियों से संभव होगा.
नोट-
Regaal Resources IPO पर ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है, हालांकि कुछ अहम बातों की ओर भी संकेत किया है. आनंद राठी ब्रोकरेज ने इस IPO को लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के लिए बेहतर बताया है. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का मूल्यांकन FY25 की एनुअलाइज्ड आय के आधार पर फुली प्राइस्ड लगता है.
कंपनी इस इश्यू के ज़रिए 21.9 गुना P/E रेशियो पर फंड जुटा रही है. IPO के बाद कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप लगभग ₹1,047.7 करोड़ होगा.
नोट-
| Brokerage | Recommendation |
| Canara Bank Securities | Subscribe (Risk Taker Investors) |
| Ventura Securities | Subscribe |
| Anand Rathi | Subscribe (Long-Term) |
| BP Wealth | Subscribe |
BP Wealth- Subscribe
BP Wealth ब्रोकरेज ने भी इस इश्यू पर ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है. उनके अनुसार, IPO का वैल्युएशन FY25 की अनुमानित कमाई के आधार पर 16.9 गुना P/E रेश्यो पर किया गया है, जो उन्हें फेयर वैल्यू प्रतीत होता है.
नोट-
Q1. Regaal Resources का IPO कब खुला है और कब बंद होगा?
Ans: IPO 12 अगस्त 2025 को खुला है और 14 अगस्त 2025 को बंद होगा.
Q2. IPO का साइज कितना है?
Ans: कुल इश्यू साइज ₹306 करोड़ है.
Q3. आईपीओ का प्राइस बैंड और लॉट साइज क्या है?
Ans: आईपीओ का प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 प्रति शेयर और लॉट साइझ 144 शेयर्स का है.
Q4. Regaal Resources IPO को अब तक कैसी प्रतिक्रिया मिली है?
Ans: पहले ही दिन IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है- 3.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
Q5. क्या कंपनी ने एंकर निवेशकों से फंड जुटाया है?
Ans: हां, कंपनी ने इश्यू से पहले प्रमुख एंकर निवेशकों से ₹92 करोड़ जुटाए हैं.
(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)