बाजार की दमदार तेजी में भी Powerica IPO का पुअर सब्सक्रिप्शन; 2 दिन में बस 2% भरा- जानें आपको क्या करना चाहिए

Powerica IPO: आज बाजार में तेजी रही, तीन और आईपीओ खुले हुए हैं, जिन्हें कहीं बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस आईपीओ को लेकर निवेशकों की सतर्कता को साफ दिख रही है.
बाजार की दमदार तेजी में भी Powerica IPO का पुअर सब्सक्रिप्शन; 2 दिन में बस 2% भरा- जानें आपको क्या करना चाहिए

Powerica IPO का सुस्त सब्सक्रिप्शन, जानें अप्लाई करना चाहिए या नहीं.

Powerica IPO: पावर सॉल्यूशंस सेक्टर की कंपनी Powerica Ltd का IPO दूसरे दिन भी निवेशकों को खास आकर्षित नहीं कर पाया है. 25 मार्च की दोपहर 3 बजे तक भी यह इश्यू महज करीब 2% ही सब्सक्राइब हुआ है. आज बाजार में तेजी रही, तीन और आईपीओ खुले हुए हैं, जिन्हें कहीं बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस आईपीओ को लेकर निवेशकों की सतर्कता को साफ दिख रही है. ऐसे में बड़ा सवाल यही है- क्या इस IPO में पैसा लगाना चाहिए या फिलहाल दूरी बनाना बेहतर है?

Day 2 पर सब्सक्रिप्शन स्टेटस कैसा रहा?

Add Zee Business as a Preferred Source
कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (Times)
QIB0.00x
NII0.01x
रिटेल (RII)0.03x
कर्मचारी0.63x
कुल0.02x

IPO की अहम डिटेल्स क्या हैं?

  • इश्यू साइज: ₹1,100 करोड़
  • 1.77 करोड़ शेयर का फ्रेश इश्यू
  • 1.01 करोड़ शेयर का OFS
  • प्राइस बैंड: ₹375 – ₹395 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 37 शेयर
  • न्यूनतम निवेश: ₹14,615 (ऊपरी बैंड पर)

IPO की टाइमलाइन क्या है?

ओपनिंग: 24 मार्च 2026
क्लोजिंग: 27 मार्च 2026
अलॉटमेंट: 30 मार्च 2026
लिस्टिंग (संभावित): 2 अप्रैल 2026

लीड मैनेजर ICICI Securities है, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India है.

कंपनी का बिजनेस मॉडल क्या है?

Powerica Ltd पावर सॉल्यूशंस सेक्टर में काम करती है और मुख्य रूप से डीजल जनरेटर (DG Sets) बनाती है.

मुख्य बिजनेस:

  • DG सेट्स (7.5 kVA से 10,000 kVA तक)
  • इंडस्ट्रियल और कमर्शियल पावर बैकअप सॉल्यूशंस

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स:

  • बेंगलुरु
  • सिलवासा
  • खोपोली

कंपनी का फोकस डेटा सेंटर, इंडस्ट्री और बैकअप पावर की बढ़ती मांग को कैप्चर करना है.

IPO के पॉजिटिव-निगेटिव फैक्टर्स क्या हैं?

Powerica IPO

अनिल सिंघवी की क्या है राय?

पावर सेक्टर में ग्रोथ की संभावना मजबूत है. लेकिन कंपनी को भविष्य में बेहतर ग्रोथ दिखानी होगी. हाई रिस्क निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए अप्लाई कर सकते हैं. लो रिस्क निवेशक अभी अप्लाई करें तो लिस्टिंग पर ₹395 के नीचे सख्त स्टॉपलॉस रखें, बेहतर होगा कि लिस्टिंग के बाद खरीदारी करें.

Powerica IPO Details

FAQs

1. Powerica IPO कितना सब्सक्राइब हुआ है?
Day 2 तक IPO करीब 2% ही सब्सक्राइब हुआ है.

2. क्या इस IPO में अप्लाई करना चाहिए?
हाई रिस्क निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लो रिस्क निवेशक लिस्टिंग के बाद एंट्री देखें.

3. IPO का प्राइस बैंड और न्यूनतम निवेश कितना है?
₹375–₹395 प्राइस बैंड है और न्यूनतम निवेश ₹14,615 है.

4. कंपनी का मुख्य बिजनेस क्या है?
DG सेट और पावर बैकअप सॉल्यूशंस, खासकर इंडस्ट्रियल और डेटा सेंटर के लिए.

5. लिस्टिंग कब हो सकती है?
संभावित लिस्टिंग 2 अप्रैल 2026 को BSE और NSE पर हो सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6