Alakh Pandey की कंपनी में करना चाहते हैं निवेश, यहां मिलेगी PhysicsWallah IPO के बारे में पूरी जानकारी

PhysicsWallah ₹3,820 करोड़ का आईपीओ लाने जा रहा है, जिसमें ₹3,100 करोड़ नए शेयर होंगे और ₹720 करोड़ प्रमोटर्स द्वारा बेचे जाएंगे. कंपनी IPO से मिले फंड का इस्तेमाल विस्तार और अधिग्रहण में करेगी. हालांकि, फैकल्टी रिटेंशन और छात्रों को बनाए रखने जैसी चुनौतियां इसके ग्रोथ के लिए अहम होंगी.
Alakh Pandey की कंपनी में करना चाहते हैं निवेश, यहां मिलेगी PhysicsWallah IPO के बारे में पूरी जानकारी

एडटेक सेक्टर का बड़ा नाम PhysicsWallah अब स्टॉक मार्केट में कदम रखने जा रहा है. मशहूर शिक्षक अलख पांडे की यह कंपनी ₹3,820 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने SEBI के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) फाइल कर दिया है.

JEE और NEET जैसे एग्जाम की तैयारी कराने वाली इस कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके ऑफर डिटेल्स, कंपनी का बिजनेस मॉडल, जोखिम और निवेशकों को क्या ध्यान रखना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

VIDEO- iPhone 17 Launch: iPhone 15 और 16 पर भारी डिस्काउंट, बस इतने रुपये में खरीदें!

IPO ऑफर डिटेल्स

PhysicsWallah का यह आईपीओ कुल ₹3,820 करोड़ का होगा. इसमें ₹3,100 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर्स और अन्य शेयरहोल्डर्स ₹720 करोड़ की हिस्सेदारी बेचेंगे. अलख पांडे और प्रतीक बूभ कंपनी के प्रमोटर्स और वर्किंग डायरेक्टर्स हैं. अलख पांडे कंपनी के सीईओ के पद पर भी कार्यरत हैं.

IPO का उद्देश्य

इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी कई योजनाओं में करेगी. इसमें नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर खोलने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर, इसकी सहायक कंपनी Xylem Learning Pvt. Ltd. में निवेश, Utkarsh Classes & Edutech Pvt. Ltd. में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदना शामिल है. इसके अलावा कंपनी इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉरपोरेट खर्चों के लिए भी फंड का उपयोग करेगी.

कंपनी के सामने मौजूद बड़े जोखिम

PhysicsWallah का बिजनेस मॉडल मुख्य रूप से छात्रों को आकर्षित करने और उन्हें बनाए रखने पर आधारित है. अगर कंपनी छात्रों को आकर्षित करने में असफल रही या उनके परिणाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, तो इसका सीधा असर बिजनेस और ब्रांड वैल्यू पर पड़ सकता है.

ऑफलाइन विस्तार की चुनौती- देशभर में नए सेंटर खोलने के साथ क्वालिटी को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.

फैकल्टी रिटेंशन का जोखिम- अगर वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य कंपनी छोड़कर प्रतिस्पर्धियों के पास चले जाते हैं या खुद का बिजनेस शुरू कर देते हैं, तो इससे कंपनी की स्ट्रेटजी और जानकारी लीक हो सकती है.

सपोर्ट सर्विसेज- छात्रों की मानसिक सेहत और सपोर्ट सेवाओं की कमी से एनरोलमेंट में गिरावट आ सकती है.

शिक्षा का डिलीवरी मॉडल

PhysicsWallah का बिजनेस सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है-

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

कंपनी अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के जरिए JEE, NEET, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग उपलब्ध कराती है. इसका यूट्यूब चैनल “PhysicsWallah - Alakh Pandey” जुलाई 2025 तक लगभग 1.37 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ लोकप्रिय है.

ऑफलाइन सेंटर

मार्च 2025 तक कंपनी के पास 198 ऑफलाइन सेंटर हैं जिन्हें “विद्यापीठ” नाम से चलाया जाता है. यहां फैकल्टी लाइव क्लासेस लेते हैं.

हाइब्रिड मॉडल

"पाठशाला" नामक हाइब्रिड मॉडल में छात्र सेंटर पर बैठकर लाइव ऑनलाइन क्लास अटेंड करते हैं. यहां एक अन्य फैकल्टी डाउट क्लियर करने और रिवीजन कराने के लिए मौजूद रहता है. इनमें से कई सेंटर फ्रैंचाइजी के जरिए चलाए जाते हैं.

कंपनी का बिजनेस और कोर्सेज

PhysicsWallah मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है. JEE और NEET जैसे एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के अलावा यह UPSC, GATE, CA, MBA, डिफेंस और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए कोर्स ऑफर करता है. कंपनी ने हाल के वर्षों में ऑफलाइन सेंटर खोलकर अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है. इसका लक्ष्य देशभर में छात्रों को बेहतर शिक्षा और सस्ती कोचिंग उपलब्ध कराना है.

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स और रजिस्ट्रार

इस IPO को सफल बनाने की जिम्मेदारी Kotak Mahindra Capital, JPMorgan India, Goldman Sachs (India) और Axis Capital जैसे दिग्गज बुक रनिंग लीड मैनेजर्स को दी गई है. MUFG Intime India (पूर्व में Link Intime India) इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है.

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है यह IPO?

PhysicsWallah का आईपीओ एडटेक सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जिस तरह से कंपनी ने कम समय में एक मजबूत ब्रांड वैल्यू बनाई है और छात्रों का भरोसा जीता है, उससे निवेशकों को इसके बिजनेस मॉडल पर विश्वास हो सकता है. हालांकि, प्रतिस्पर्धा, फैकल्टी रिटेंशन और हाइब्रिड मॉडल की चुनौतियां निवेशकों को ध्यान में रखनी चाहिए.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. PhysicsWallah का IPO कब आ रहा है?

कंपनी ने SEBI के पास UDRHP फाइल कर दिया है. IPO की तारीख जल्द घोषित होगी.

Q2. इस IPO से कितनी राशि जुटाई जाएगी?

PhysicsWallah ₹3,820 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है.

Q3. IPO से मिली राशि का उपयोग कहां होगा?

फंड का इस्तेमाल ऑफलाइन सेंटर विस्तार, अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट खर्चों में होगा.

Q4. PhysicsWallah का बिजनेस मॉडल क्या है?

कंपनी ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मॉडल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है.

Q5. IPO के मैनेजर्स कौन हैं?

Kotak Mahindra Capital, JPMorgan India, Goldman Sachs और Axis Capital लीड मैनेजर्स हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी IPO में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श जरूर कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6