Shanti Gold IPO: कुछ महीनों की शांति के बाद प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर से हलचल मचने लगी है. मुंबई की गोल्ड ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी Shanti Gold ने अपना आईपीओ लॉन्च कर दिया है. शांति गोल्ड लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज खुल गया है और 29 जुलाई, 2025 तक निवेश के लिए खुला रहेगा. शांति गोल्ड दक्षिण भारत में एक जानी-मानी गोल्ड ज्वैलरी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. हाल ही में कंपनी ने अमेरिका और यूएई जैसे प्रमुख मार्केट्स में अपने एक्सपोर्ट नेटवर्क का विस्तार किया है. पिछले तीन वर्षों में इसकी रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है.
1/7शांति गोल्ड इंटरनेशनल लिमिटेड का आईपीओ 29 जुलाई, 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹189 से ₹199 प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को 75 शेयरों का एक लॉट मिलेगा, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹14,925 होगी. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसका कुल आकार ₹360 करोड़ का है. कंपनी ने आईपीओ से पहले एंकर इन्वेस्टमेंट राउंड में ₹108 करोड़ जुटा लिए हैं. इस राउंड में Societe Generale म्यूचुअल फंड, Rajasthan Global Securities, Wealthwave Capital और Meru Investment जैसे प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया.
2/7शुक्रवार को Retail (RII) कैटेगरी में शाम 04:50 बजे तक 0.87x का सब्सक्रिप्शन मिला था. वहीं, पूरा 0.61x सब्सक्रिप्शन आया था. दो लाख रुपये से ज्यादा की NII कैटेगरी में 0.99x सब्सक्रिप्शन मिला था.
3/7अनिंल सिंघवी ने कहा कि शांति गोल्ड के आईपीओ में लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी के पास अनुभवी प्रमोटर्स हैं. दक्षिण भारत में अच्छी पकड़ है, जो गोल्ड बिजनेस के लिए अहम मार्केट है. ग्राहक प्रोफाइल मजबूत और विविध है. निर्यात कारोबार में विस्तार करने की कोशिश है, कंपनी अमेरिका और यूएई जैसे मार्केट में एंट्री लेगी. पिछले 3 वर्षों में 63% की रेवन्यू ग्रोथ दिखी है. ये लगातार मुनाफे में रहने वाला कारोबार है और वैल्यूएशन उचित (Reasonable Valuation) है.
4/7ग्राहकों के साथ कोई लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट नहीं है. गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का प्रभाव है. उद्योग की प्रकृति के कारण नकारात्मक कैश फ्लो है.
5/7इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन की अच्छी संभावना है. हालांकि गोल्ड प्राइस की वोलैटिलिटी एक चुनौती है, लेकिन कंपनी की मजबूत पकड़, ग्राहकों की विविधता और ब्रांड वैल्यू इसे दूसरे स्मॉलकैप इश्यूज़ से अलग बनाते हैं. अगर आप शॉर्ट टर्म में लिस्टिंग गेन की तलाश में हैं, तो यह आईपीओ आपके पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
6/7शांति गोल्ड इंटरनेशनल लिमिटेड की शुरुआत वर्ष 2003 में पंकज कुमार जगावत और मनोज कुमार जैन ने की थी. कंपनी ने अपने सफर की शुरुआत मुंबई में एक छोटी सी फैक्ट्री से की थी. अब कंपनी साउथ इंडिया में फैली हुई है. शांति गोल्ड की मौजूदगी न सिर्फ मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में है, बल्कि इंदौर, गुजरात और तमिलनाडु जैसे प्रमुख राज्यों में भी इसके कार्यालय और कारोबारी इकाइयां हैं.
7/7कंपनी का पूरा ज्वैलरी प्रोडक्शन इन-हाउस होता है. शांति गोल्ड का हेड ऑफिस मुंबई में स्थित है, जो कि 13,448.86 वर्ग फीट में फैला हुआ है. भविष्य में कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ घरेलू बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है, बल्कि एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी और अधिक विस्तार करना है – विशेषकर अमेरिका और यूएई जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में.