Park Medi World IPO का आखिरी दिन! ₹162 का है एक शेयर, लिस्टिंग पर बनाना चाहते हैं पैसे तो जान लें अनिल सिंघवी की राय

Park Medi World IPO: Park Medi World नॉर्थ इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन है, जिसके पास 3,000 बेड्स की क्षमता है. केवल हरियाणा में ही कंपनी के पास 1,600 बेड्स हैं, जो इसे राज्य की सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन बनाते हैं.
Park Medi World IPO का आखिरी दिन! ₹162 का है एक शेयर, लिस्टिंग पर बनाना चाहते हैं पैसे तो जान लें अनिल सिंघवी की राय

 

Park Medi World IPO: देश की बडे़ हॉस्पिटल चेन में शामिल Park Medi World Ltd पब्लिक होने को तैयार है. कंपनी का IPO खुला हुआ है और आज, 12 दिसंबर 2025 को इसमें अप्लाई करने आखिरी दिन है. तीसरे दिन तक इसके पूरा भरने की उम्मीद है. दो दिनों के सब्सक्रिप्शन में अभी इशू पूरा नहीं भर पाया था.

अलॉटमेंट 15 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर्स 17 दिसंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे. हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती एक्टिविटी और रीजनल हॉस्पिटल नेटवर्क्स की बढ़ती वैल्यूएशन को देखते हुए इस इशू पर बाजार की नजरें हैं.

कंपनी की साइज और नेटवर्क को देखें तो Park Medi World नॉर्थ इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन है, जिसके पास 3,000 बेड्स की क्षमता है. केवल हरियाणा में ही कंपनी के पास 1,600 बेड्स हैं, जो इसे राज्य की सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन बनाते हैं. यही रीजनल स्ट्रेंथ कंपनी की मजबूत पहचान भी है और इसकी लिमिटेशन भी.

सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या है?

सब्सक्रिप्शन के दो दिनों ट्रेंड पर नजर डालें तो QIBs की हिस्सेदारी अभी तक कमज़ोर दिख रही है, जबकि NII कैटेगरी में बेहतर भागीदारी दिखी है. NSE के डेटा के मुताबिक, QIBs का सब्सक्रिप्शन रेश्यो 0.32 गुना रहा. NII कैटेगरी में 1.38 गुना बिड्स दर्ज हुई हैं. रिटेल निवेशकों का रेश्यो 1.19 गुना है. कुल सब्सक्रिप्शन अब तक 0.98 गुना है, यानी इश्यू लगभग फुल सब्सक्रिप्शन के करीब है.

IPO की डीटेल्स: प्राइस बैंड, इश्यू साइज और लॉट

Park Medi World का ₹920 करोड़ का IPO एक बुक-बिल्डिंग इश्यू है. इसमें ₹770 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹150 करोड़ का OFS शामिल है. कंपनी ने प्राइस बैंड ₹154–₹162 प्रति शेयर तय किया है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए एक लॉट में 92 शेयर हैं, यानी कम से कम ₹14,168 का निवेश करना होगा. कंपनी के BRLMs में Nuvama Wealth, CLSA India, DAM Capital और Intensive Fiscal Services शामिल हैं. Kfin Technologies को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है.

Park Medi World (10th – 12th Dec)

Price Band

154 - 162

Lot Size

92 shares

Minimum Investment (Rs in cr)

Rs. 14,904

Total Issue Size (Rs in cr)

Rs. 920cr

Fresh Issue

Rs. 770cr

OFS

Rs. 150cr

Post Issue Implied Market Cap on Upper Band (Rs)

6997cr

Post Issue (No. Of Shares)

43.19cr

Book Runner & Lead Manager: Nuvama Wealth, CLSA, DAM Capital

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कैसे होगा?

कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज के बकाया कर्ज की आंशिक या फुल रीपेमेंट करेगी. कुछ अनआइडेंटिफाइड इनऑर्गेनिक एक्सपैंशन यानी संभावित अधिग्रहणों के लिए फंडिंग कर सकती है. इसे नियमित कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में फंड का इस्तेमाल होगा. यह दिखाता है कि कंपनी का फोकस बैलेंस शीट को मजबूत करने, क्षमता बढ़ाने और विस्तार की तैयारी पर है.

अनिल सिंघवी की आईपीओ पर क्या है राय?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Park Medi World IPO पर एक बैलेंस्ड व्यू रखा है. उनका कहना है कि कंपनी के पास मजबूत रीजनल प्रेजेंस, प्रॉफिटेबिलिटी और कैश फ्लो है, लेकिन साथ ही कुछ खास रिस्क फैक्टर्स भी नजर आते हैं.

पॉजिटिव्स की बात करें तो कंपनी हरियाणा की सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन है और नॉर्थ इंडिया में इसकी अच्छी पकड़ है. हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण और इंटीग्रेशन में कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है. आने वाले समय में एक्सपैंशन के कारण रेवेन्यू की विजिबिलिटी बनी हुई है और कंपनी पहले से ही प्रॉफिटेबल है.

Park Hospitals Positives

निगेटिव्स क्या हैं?

हालांकि कुछ नेगेटिव्स भी हैं. कुछ हॉस्पिटल्स में रेवेन्यू स्लोडाउन देखा गया है. कंपनी में हाई एट्रिशन एक समस्या है. इसके अलावा सरकारी फीस और रेवेन्यू पर निर्भरता भी रिस्क फैक्टर है. हाई वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और हरियाणा में 84 प्रतिशत रेवेन्यू की कंसन्ट्रेशन भी बिजनेस को सीमित करती है.

Park Hospitals IPO Negatives

लिस्टिंग गेन के लिए अप्लाई कर सकते हैं

अनिल सिंघवी के मुताबिक Park Medi World एक और रीजनल हॉस्पिटल प्ले है, स्केलेबल है, लेकिन इसमें कोई खास यूनीक मॉडल नहीं है. इसके बावजूद वे मानते हैं कि लिस्टिंग गेन की संभावना ठीकठाक है, इसलिए निवेशक लिस्टिंग गेन के उद्देश्य से इस IPO में आवेदन कर सकते हैं.

Anil Singhvi on Park Medi World IPO

FAQs

IPO की प्राइस रेंज क्या है?
₹154–₹162 प्रति शेयर.

रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश कितना है?
एक लॉट में 92 शेयर हैं, यानी ₹14,168 का न्यूनतम निवेश.

क्या इस IPO में अप्लाई करना चाहिए?
लिस्टिंग गेन के लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन बिज़नेस मॉडल में बहुत ज़्यादा यूनिकनेस नहीं है.

अलॉटमेंट कब फाइनल होगा?
अलॉटमेंट 15 दिसंबर 2025 को फाइनल हो सकता है.

Park Medi World IPO की लिस्टिंग कब है?
17 दिसंबर 2025 को NSE और BSE पर लिस्टिंग हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6