अब सिर्फ कमरा ही नहीं... जल्द मिलेगा प्रॉफिट बुक करने का मौका, 700-800 करोड़ के वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी में OYO

OYO IPO: OYO नवंबर में DRHP दाखिल करने की तैयारी में है और 7-8 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन का टारगेट रख रही है. SoftBank बैंकों से बातचीत के बाद पॉजिटिव है और बोर्ड को प्रस्ताव अगले हफ्ते जाएगा.
अब सिर्फ कमरा ही नहीं... जल्द मिलेगा प्रॉफिट बुक करने का मौका, 700-800 करोड़ के वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी में OYO

OYO IPO: ग्लोबल ट्रैवल टेक कंपनी OYO नवंबर में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने आईपीओ के लिए 7-8 बिलियन डॉलर यानी की वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है. OYO के बड़े शेयरधारक सॉफ्टबैंक ने हाल ही में कई प्रमुख बैंकों से बाजार की धारणा समझने के लिए बातचीत की है और अब कंपनी को अपने फैसले पर भरोसा बढ़ा है.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि DRHP या आईपीओ की टाइमलाइन पर कमेंट करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि यह निर्णय पूरी तरह से बोर्ड पर निर्भर है. अभी कंपनी अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है. सूत्रों का कहना है कि बैंकिंग पार्टनर्स के साथ बातचीत पिछले कुछ हफ्तों में तेज हुई है और मौजूदा अनुमान के अनुसार कंपनी की वैल्यूएशन करीब 70 रुपये प्रति शेयर हो सकती है, जो EBITDA के 25-30 गुना तक पहुंच सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टबैंक ने एक्सिस, सिटी, गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई, जेएम फाइनेंशियल और जेफरीज (लंदन) जैसे बैंकों से सलाह ली है. यह भी बताया जा रहा है कि नवंबर में रेगुलेटर के पास फाइलिंग की संभावना है. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि संभावित फाइलिंग में OYO का ताजा Q1 वित्तीय प्रदर्शन भी शामिल होगा, ताकि ग्रोथ और बेहतर बुनियादी स्थिति को प्रदर्शित किया जा सके.

बेस्ट टाइम पर कंपनी ला रही आईपीओ

OYO के लिए यह कदम ऐसे समय पर आ रहा है जब हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज कर रही है. मजबूत टेलविंड्स ने पूरे सेक्टर को मजबूती दी है और OYO अपने लिए नए अवसर तलाश रहा है. इसके साथ ही कंपनी एक नई पैरेंट ब्रांड आइडेंटिटी पर भी काम कर रही है, ताकि अपने बढ़ते पोर्टफोलियो को एक छतरी के नीचे लाया जा सके. कुछ महीने पहले कंपनी के फाउंडर और सीईओ ऋतेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए पैरेंट कंपनी Oravel Stays Limited के लिए नए नाम सुझाने का आह्वान किया था. माना जा रहा है कि चुना गया नया नाम पूरे ग्रुप के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

इतना ही नहीं, OYO अपने प्रीमियम होटल्स और मिड-मार्केट से प्रीमियम कंपनी-सर्विस्ड होटल्स के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है. इस सेगमेंट में भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. कुल मिलाकर, कंपनी अपने आगामी आईपीओ के जरिए निवेशकों के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है और नवंबर में DRHP फाइलिंग इस दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है.

FAQs

Q1. OYO किस वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी कर रही है?
A1. कंपनी 7-8 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है.

Q2. DRHP फाइलिंग कब हो सकती है?
A2. नवंबर में रेगुलेटर के पास फाइलिंग की संभावना जताई जा रही है.

Q3. OYO के बड़े शेयरधारक कौन हैं?
A3. SoftBank OYO के प्रमुख शेयरधारकों में से एक है.

Q4. कंपनी और क्या रणनीतिक कदम उठा रही है?
A4. नई ब्रांड आइडेंटिटी पर काम और प्रीमियम होटल्स के लिए अलग ऐप लॉन्च की तैयारी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6