&format=webp&quality=medium)
Oswal Pumps IPO: पंप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Oswal Pumps की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है. आज इसका IPO BSE, NSE पर डेब्यू हुआ. Oswal Pumps Share Price 634 रुपये के भाव पर सेटल हुआ है. Oswal Pumps IPO का प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 रुपये था. यानी इसकी 3% के आसपास के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है. BSE पर ये शेयर 632 पर लिस्ट हुआ है यानी करीब 3% पर है और NSE पर 3.26% प्रीमियम की लिस्टिंग के साथ 634 पर हुई है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि आईपीओ को 34 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. शॉर्ट टर्म निवेशक इसमें 620 पर स्टॉपलॉस लगाकर होल्ड कर सकते हैं. आगे और अपसाइड के लिए स्टॉपलॉस को ट्रेड करते रहें. अग्रेसिव ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स IPO प्राइस के आसपास उचित स्टॉपलॉस लगाकर फ्रेश बाइंग कर सकते हैं.
इस आईपीओ का कुल पब्लिक इश्यू साइज ₹1,387.34 करोड़ था. इसमें से ₹890 करोड़ का फ्रेश इश्यू था. वहीं, 81 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) जिसकी वैल्यू ₹497.34 करोड़ है. रिटेल निवेशक 24 शेयरों का एक लॉट ले सकते थे, जिसके लिए न्यूनतम निवेश ₹14,736 (कटऑफ प्राइस पर) था.
यह इश्यू 34.42 गुना सब्सक्राइब हुआ, क्योंकि NSE पर उपलब्ध डेटा के अनुसार इसे 1.62 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 55.80 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. खुदरा निवेशकों (रिटेल कैटेगरी) का हिस्सा 3.60 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी में 36.70 गुना बुकिंग हुई. योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के सेगमेंट को 88.08 गुना बोलियां प्राप्त हुईं.
IPO लॉन्च से पहले, 416.2 करोड़ रुपये की रकम एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाई गई. इसमें ICICI Prudential MF, Aditya Birla Sun Life MF, Kotak MF, Quant MF, Edelweiss Life Insurance, Societe Generale, BNP Paribas, Capital Group और Amundi जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
आईपीओ पर अनिल सिंघवी ने कहा कि कंपनी के पास अनुभवी प्रमोटर्स हैं और इनके लिए Renewable Pumps के बिजनेस में मजबूत ग्रोथ की संभावनाएं हैं. लेकिन ऐसे कई नेगेटिव्स हैं, जो चिंता का कारण हैं, जैसे कि कंपनी दो दशक से ज्यादा पुरानी है लेकिन पिछले सालों में अचानक रेवेन्यू और प्रॉफिट का उछाल चिंता पैदा करता है. FY22 में मार्जिन 5% था, जो FY25 में अचानक 20% तक पहुंच गया. शॉर्ट टर्म उधारी में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है, ये FY22 में ₹73 करोड़ से बढ़कर FY25 में ₹334 करोड़ हो गया है.
कैश फ्लो निगेटिव हो गया है. FY25 में ₹197 करोड़ की कमी दर्ज हुई. ट्रेड रिसीवेबल्स (बकाया भुगतान) में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, इससे फंड मैनेजमेंट पर सवाल उठता है. साथ ही कंपनी की सरकारी ऑर्डर्स और पॉलिसी पर ज्यादा निर्भरता है.
Oswal Pumps Ltd एक दो दशक पुरानी कंपनी है, जो solar-powered और grid-connected submersible/monoblock pumps, electric motors, solar modules का निर्माण करती है. यह सभी प्रोडक्ट्स 'Oswal' ब्रांड नाम से बेचे जाते हैं. खासतौर पर इसका फोकस renewable pumps की ग्रोथ पर है.