&format=webp&quality=medium)
NSE IPO Latest Updates: भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज National Stock Exchange of India ने अपने बहुप्रतीक्षित IPO की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है. एक्सचेंज ने IPO के लिए मर्चेंट बैंकर, लॉ फर्म और अन्य इंटरमीडियरी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इससे संकेत मिलता है कि NSE की लिस्टिंग प्रक्रिया अब अगले चरण की ओर बढ़ रही है.
IPO के लिए कुल 20 मर्चेंट बैंकर चुने गए हैं, जिनमें देश और दुनिया के बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक शामिल हैं. चुने गए प्रमुख मर्चेंट बैंकरों में Kotak Mahindra Capital, JM Financial, Axis Capital, IIFL Capital Services, Motilal Oswal Investment Advisors, ICICI Securities, SBI Capital Markets और Nuvama Wealth Management शामिल हैं.
इसके अलावा HDFC Bank, Avendus Capital, Morgan Stanley India, Citigroup Global Markets India, J.P. Morgan India, HSBC Securities & Capital Markets (India), IDBI Capital Markets, 360 ONE WAM, Anand Rathi Advisors, DAM Capital Advisors, Pantomath Capital Advisors और Equirus Capital भी इस सूची में शामिल हैं.
आईपीओ के लिए अपॉइंट किए गए मर्चेंट बैंकर कंपनी की IPO कमिटी को सही ऑफर प्राइस पर सलाह देते हैं, जिसमें फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, इंडस्ट्री की तुलना, ग्रोथ ट्रेंड और बड़े इकोनॉमिक और जियोपॉलिटिकल फैक्टर पर विचार किया जाता है.
IPO में मर्चेंट बैंकर (लीड मैनेजर) पूरी प्रक्रिया के अहम इंटरमीडियरी होते हैं. ये प्री-IPO प्लानिंग से लेकर शेयर की लिस्टिंग तक पूरे इश्यू को मैनेज करते हैं. मर्चेंट बैंकर कंपनी की फाइनेंशियल और लीगल ड्यू डिलिजेंस करते हैं और DRHP व RHP जैसे जरूरी डॉक्युमेंट तैयार करवाते हैं.
वे कंपनी के शेयरों की सही वैल्यूएशन और प्राइसिंग तय करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि IPO प्रक्रिया Securities and Exchange Board of India के नियमों के मुताबिक हो. मर्चेंट बैंकर रोडशो और मार्केटिंग के जरिए निवेशकों को आकर्षित करते हैं और कई मामलों में अंडरराइटिंग की जिम्मेदारी भी निभाते हैं. लिस्टिंग के बाद अलॉटमेंट और अन्य औपचारिकताओं में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.
IPO प्रक्रिया के लिए कुल 8 लॉ फर्मों का चयन किया गया है. इनमें Cyril Amarchand Mangaldas, Khaitan & Co, Latham & Watkins LLP, Sidley Austin Singapore, AZB & Partners, S&R Associates, Shardul Amarchand Mangaldas & Co और Trilegal शामिल हैं.
LIVE TV:
IPO से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण इंटरमीडियरी भी चुने गए हैं. इनमें MUFG Intime India, Makarand M Joshi & Company, Manian & Rao, RBSA Advisors, Concept Communication और Redseer Strategy Consultants शामिल हैं.
IPO इंटरमीडियरी चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही Rothschild & Co India का प्रोसेस एडवाइजर के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो गया है. यह फर्म IPO के लिए इंटरमीडियरी चयन प्रक्रिया में प्रोसेस एडवाइजर की भूमिका निभा रही थी.
IPO की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है. इंटरमीडियरी नियुक्ति के बाद अब अगला बड़ा चरण DRHP फाइलिंग और नियामकीय मंजूरी का होगा, जिसके बाद NSE की बहुप्रतीक्षित लिस्टिंग का रास्ता साफ हो सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)