&format=webp&quality=medium)
Nephrocare Health IPO Details.
Nephrocare Health IPO: डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी Nephrocare Health Services लिमिटेड का आईपीओ अगले हफ्ते आ रहा है. 871 करोड़ रुपए का आईपीओ 10 दिसंबर को सार्वजनिक बोली के लिए खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा. एंकर यानी बड़े निवेश नौ दिसंबर को बोली लगाएंगे.
Nephrocare Health Services के कुल 1.89 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें फ्रेश शेयर 76.82 लाख और ऑफर फॉर सेल के तहत 1.12 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. 4615 करोड़ रुपए के मार्केट कैप पर यह आईपीओ आ रहा है. सेबी के पास जमा दस्तावेज के मुताबिक, कंपनी 129.1 करोड़ रुपए का उपयोग भारत में नए डायलिसिस क्लीनिक खोलने, 136 करोड़ रुपए कर्ज चुकाने और शेष राशि सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करेगी.

Nephrocare भारत में डायलिसिस सेवाएं देती है. 30 सितंबर 2025 तक इसके कुल 519 क्लिनिक हैं, जिसमें भारत के अलावा अन्य देशों (जैसे विदेशी क्लिनिक) भी शामिल थे. भारत में यह 288 शहरों में क्लिनिक चला रही है और ज्यादातर (77%) क्लिनिक टायर-2, 3 शहरों में है. कंपनी ने FY25 में 756 करोड़ का रेवेन्यू और 67 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.