&format=webp&quality=medium)
Midwest IPO Listing: क्वार्ट्ज और ग्रेनाइट प्रोसेसर Midwest Ltd आज (शुक्रवार, 24 अक्टूबर) भारतीय स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गई है. कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ‘MIDWESTLTD’ सिंबल के तहत लिस्ट हुए. IPO का प्राइस बैंड ₹1,014 से ₹1,065 प्रति शेयर तय किया गया था. इसके मुकाबले शेयर करीब 10% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. BSE पर 9.40% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई और शेयर 1165.10 पर कारोबार कर रहा था.
₹451 करोड़ के IPO को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. इश्यू को कुल मिलाकर 87.89 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, जिसमें हाई नेटवर्थ निवेशकों और संस्थागत निवेशकों ने बड़ा योगदान दिया. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने 168.07 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने 139.87 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स 24.26 गुना सब्सक्राइब किया था.
Midwest IPO 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खुला था और अलॉटमेंट 20 अक्टूबर को फाइनल हुआ. इश्यू में ₹250 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹201 करोड़ का OFS शामिल था. मजबूत बुकिंग के बाद अब निवेशकों की नजर लिस्टिंग पर केंद्रित है, जहां शुरुआती कारोबार के दौरान देखने वाला प्राइस एक अहम संकेत देगा.
तेलंगाना बेस्ड Midwest ग्रेनाइट और क्वार्ट्ज प्रॉसेसिंग सेगमेंट में सक्रिय है और कंपनी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुल 16 कच्चे खनन क्षेत्रों (माइंस) का संचालन करती है. कंपनी का प्रमुख उत्पाद Black Galaxy granite- दुनिया भर में हाई-एंड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाला एक प्रीमियम नेचुरल स्टोन है, जिसकी ग्लोबली काफी डिमांड है. खास बात यह है कि Black Galaxy क्वालिटी ग्रेनाइट सिर्फ आंध्र प्रदेश के एक ही गांव से निकलता है, जिसकी वजह से Midwest की सोर्सिंग पोज़िशन और मजबूत मानी जाती है. कंपनी Absolute Black granite का उत्पादन भी करती है, जो लग्जरी इंटीरियर, काउंटरटॉप्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में व्यापक रूप से उपयोग होता है.
बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, कमर्शियल रियल एस्टेट और इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल स्टोन की मांग में निरंतर वृद्धि से इस सेक्टर को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. एग्ज़िम ओरिएंटेड बिज़नेस होने के कारण Midwest को डॉलर-लिंक्ड रेवेन्यू का भी लाभ मिलता है. कंपनी का कहना है कि IPO से मिली राशि का उपयोग क्षमता विस्तार, खनन दक्षता बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल स्ट्रेंथनिंग के लिए किया जाएगा. इश्यू के लिए DAM Capital Advisors, Intensive Fiscal Services और Motilal Oswal Investment Advisors लीड मैनेजर्स रहे हैं.