&format=webp&quality=medium)
IPO Updates: इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में तीन कंपनियों का आईपीओ आया और 5 दिसंबर को ये बंद हो रहे हैं. तीनों आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. खबर लिखे जाने के दौरान Aequs के आईपीओ को करीब 77 गुना, Meesho के आईपीओ को करीब 60 गुना और Vidya Wires के आईपीओ को करीब 27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. जानिए अगले हफ्ते इन तीनों कंपनियों की लिस्टिंग कब प्रस्तावित है.
बता दें कि तीनों कंपनियों का आईपीओ इस हफ्ते 3 दिसंबर को खुला था और 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन का आखिरी मौका है. दिसंबर महीने में प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहेगी. इस महीने करीब 25 कंपनियों का आईपीओ आ रहा है और बाजार से करीब 30000 करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा किया जाएगा.

Meesho IPO- 80 गुना सब्सक्रिप्शन
मीशो का आईपीओ 5421 करोड़ रुपए का और इश्यू प्राइस 105-111 रुपए था. दोपहर के 4 बजे तक इस आईपीओ को 80 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है.

Vidya Wires - 28 गुना सब्सक्रिप्शन
विद्या वायर आईपीओ 300 करोड़ रुपए का और इश्यू प्राइस 48-52 रुपए है. दोपहर के 4 बजे तक इस आईपीओ को 28 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है.

Aequs IPO - 77 गुना सब्सक्रिप्शन
Aequs आईपीओ 922 करोड़ रुपए का और इश्यू प्राइस 118-124 रुपए है. दोपहर के 4 बजे तक इस आईपीओ को करीब 77 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है.
Q1. इन तीनों IPOs की बिडिंग कब शुरू और कब खत्म होगी?
सबकी IPO बिडिंग 3 दिसंबर 2025 से शुरू हुई और 5 दिसंबर 2025 को बंद होगी.
Q2. इन IPOs इश्यू साइज क्या है?
Meesho का आईपीओ ₹5,421 करोड़, Aequs Limited का आईपीओ ₹922 करोड़, और Vidya Wires का आईपीओ ₹300 करोड़ रुपए का है.
Q3. कब इन IPOs की लिस्टिंग हो सकती है ?
तीनों IPOs की लिस्टिंग की संभावना 10 दिसंबर 2025 है.
Q4. Meesho IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला है?
मीशो आईपीओ को करीब 80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.
Q5. Aequs IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला है?
Aequs आईपीओ को करीब 77 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.
Q6. Vidya Wires IPO को कितना सब्सक्रिप्शन मिला है?
Vidya Wires आईपीओ को करीब 28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.