Meesho Share Price: 45% का बंपर रिटर्न, लिस्टिंग पर ही इस IPO ने बरसाया धुआंधार पैसा- आगे क्या करें?

Meesho Share Price: यह आईपीओ 3-5 दिसंबर के बीच खुला था. इश्यू प्राइस 105-111 रुपए फिक्स किया गया था. इसके मुकाबले शेयर का भाव 45% के प्रीमियम पर सेटल हुआ है.
Meesho Share Price: 45% का बंपर रिटर्न, लिस्टिंग पर ही इस IPO ने बरसाया धुआंधार पैसा- आगे क्या करें?

 

Meesho Share Price: ई-कॉमर्स स्पेस में बहुत कम समय में खास जगह बनाने वाली कंपनी Meesho अब एक लिस्टेड कंपनी बन गई है. कंपनी का आईपीओ 10 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है. यह आईपीओ 3-5 दिसंबर के बीच खुला था. इश्यू प्राइस 105-111 रुपए फिक्स किया गया था. इसके मुकाबले शेयर का भाव BSE पर 45% के प्रीमियम पर 161.20 रुपये पर सेटल हुआ है. लिस्टिंग पर निवेशकों को हर शेयर पर 54 रुपये का मुनाफा हुआ. लिस्टिंग के बाद शेयर 52% के बढ़त पर भी दिखा और 168 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.

Meesho Share में आगे क्या करें?

अनिल सिंघवी ने इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म दोनों के लिए अप्लाई करने को बोला था. उन्होंने इसके 140 से 150 रुपये के रेंज में लिस्टिंग का अनुमान लगाया था. उनकी सलाह है कि निवेशक 125 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस रखकर होल्ड करें. शेयर में गिरावट आने पर और खरीदारी की जा सकती है.

Meesho IPO की खास डीटेल्स

मीशो 5421 करोड़ रुपए का बड़ा आईपीओ लेकर आई है. इसमें फ्रेश इश्यू ₹4250 करोड़ और OFS ₹1171 करोड़ का था. अनिल सिंघवी ने कहा कि यह एक बड़ा आईपीओ है जिसका साइज 5421 करोड़ रुपए है. अच्छी बात ये है कि इसमें फ्रेश इश्यू 4250 करोड़ रुपए का है. यह पैसा कंपनी के अकाउंट में जाएगा. मीशो एक ऐसी कंपनी है जो अपने प्लैटफॉर्म पर मर्चेंट से जीरो चार्ज वसूलती है. वैल्युएशन के लिहाज से 50 हजार करोड़ रुपए कंपनी की वैल्यु लगाई गई है.

कंपनी के लिए पॉजिटिव क्या है?

अनिल सिंघवी ने कहा कि Meesho के पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर यंग और डायनामिक हैं. यह एकमात्र बड़ा प्लैटफॉर्म या मार्केट प्लेस है जो सेलर्स से किसी तरह की फीस नहीं वसूलता है. कंपनी असेट लाइट मॉडल पर काम करती है. मतलब इसका अपना डार्क स्टोर्स वगैरह नहीं है. कंपनी का फोकस भारत के मास मार्केट पर है. अन्य पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें तो यह सबसे हल्का ई-कॉमर्स मोबाइल ऐप है. इस ऐप पर 70% ऑर्डर रेकमेंडेशन के जरिए आते हैं. कंपनी पर जीरो डेट है और कैशफ्लो पॉजिटिव है. कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ हेल्दी रहा है और मार्केट शेयर मजबूत है.

कंपनी के लिए निगेटिव क्या है?

अनिल सिंघवी ने कहा कि निगेटिव फैक्टर की बात करें तो कंपनी अभी भी EBIDTA निगेटिव है. मतलब, ऑपरेशनल आधार पर अभी तक प्रॉफिटेबल नहीं हो पाई है. कंपनी का कैशफ्लो काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. इस सेगमेंट में कंपनी को Flipkart और Amazon से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है. इसके अलावा ऐवरेज ऑर्डर वैल्यु भी कम 274 रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6