&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi on Meesho IPO.
Meesho IPO Preview: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का आईपीओ तीन दिसंबर को खुला और इसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. NSE की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, पहले ही दिन यह आईपीओ फुली सब्सक्राइब हो चुका है. आइए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से जानते हैं कि इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहिए या नहीं.
अनिल सिंघवी ने कहा कि Meesho IPO आज से खुला है और 5 दिसंबर तक निवेशकों के पास मौका रहेगा. इसके लिए इश्यू प्राइस 105-111 रुपए फिक्स किया गया है. 8 दिसंबर को इसका अलॉटमेंट होगा और 9 दिसंबर को डीमैट अकाउंट में शेयर ट्रांसफर हो जाएंगे. 10 दिसंबर को इसकी लिस्टिंग होने वाली है. अगर आप लॉन्ग टर्म के निवेशक हैं तो इसमें पैसा जरूर लगा सकते हैं. इसके अलावा लिस्टिंग पर भी यह अच्छा रिटर्न दिला सकता है.

मार्केट गुरु ने कहा कि यह एक बड़ा आईपीओ है जिसका साइज 5421 करोड़ रुपए है. अच्छी बात ये है कि इसमें फ्रेश इश्यू 4250 करोड़ रुपए का है. यह पैसा कंपनी के अकाउंट में जाएगा. मीशो एक ऐसी कंपनी है जो अपने प्लैटफॉर्म पर मर्चेंट से जीरो चार्ज वसूलती है. वैल्युएशन के लिहाज से 50 हजार करोड़ रुपए कंपनी की वैल्यु लगाई गई है.

अनिल सिंघवी ने कहा कि Meesho के पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर यंग और डायनामिक हैं. यह एकमात्र बड़ा प्लैटफॉर्म या मार्केट प्लेस है जो सेलर्स से किसी तरह की फीस नहीं वसूलता है. कंपनी असेट लाइट मॉडल पर काम करती है. मतलब इसका अपना डार्क स्टोर्स वगैरह नहीं है. कंपनी का फोकस भारत के मास मार्केट पर है. अन्य पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें तो यह सबसे हल्का ई-कॉमर्स मोबाइल ऐप है. इस ऐप पर 70% ऑर्डर रेकमेंडेशन के जरिए आते हैं. कंपनी पर जीरो डेट है और कैशफ्लो पॉजिटिव है. कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ हेल्दी रहा है और मार्केट शेयर मजबूत है.
अनिल सिंघवी ने कहा कि निगेटिव फैक्टर की बात करें तो कंपनी अभी भी EBIDTA निगेटिव है. मतलब, ऑपरेशनल आधार पर अभी तक प्रॉफिटेबल नहीं हो पाई है. कंपनी का कैशफ्लो काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. इस सेगमेंट में कंपनी को Flipkart और Amazon से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है. इसके अलावा ऐवरेज ऑर्डर वैल्यु भी कम 274 रुपए है.
मार्केट गुरु ने कहा कि इसकी लिस्टिंग भी दमदार होने की उम्मीद है. ऐसे में लिस्टिंग गेन के लिहाज से इसमें पैसा लगाया जा सकता है. इसके अलावा लॉन्ग टर्म के लिहाज से भी इस आईपीओ में निवेश किया जा सकता है. कंपनी के प्रमोटर यंग हैं एनर्जेटिक हैं, साथ ही भारत के डिजिटल ट्रांसफार्मेशन का इसे लाभ मिलेगा.
Q1. IPO कब खुला है और कब बंद होगा?
IPO 3 दिसंबर 2025 से खुला और 5 दिसंबर 2025 को बंद होगा.
Q2. इश्यू प्राइस क्या है और एक मिनिमम लॉट कितना है?
प्राइस बैंड ₹105–₹111 प्रति शेयर है. एक लॉट में 135 शेयर है.
Q3. IPO के जरिए कुल कितनी राशि जुटाई जाएगी ?
कुल IPO साइज ₹5421 करोड़ है , जिसमें फ्रेश इश्यू ₹4250 करोड़ और OFS ₹1171 करोड़ रुपए है.
Q4. Meesho IPO की कब लिस्टिंग होगी?
शेयर अलॉटमेंट 8 दिसंबर को और संभावित लिस्टिंग 10 दिसंबर को है.
Q5.Meesho IPO में पैसा लगाएं या नहीं?
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेश की सलाह दी है.