खाते में पैसा करें जमा! 30 जुलाई को खुलेगा ये IPO, प्राइस बैंड फिक्स, पात्र कर्मचारियों को मिलेगी ₹36 की छूट

M&B Engineering IPO: आईपीओ 1 अगस्त को बंद होगा. एंकर निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा सकेंगे. 
खाते में पैसा करें जमा! 30 जुलाई को खुलेगा ये IPO, प्राइस बैंड फिक्स, पात्र कर्मचारियों को मिलेगी ₹36 की छूट

M&B Engineering IPO: देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक एमएंडबी इंजीनियरिंग लिमिटेड (M&B Engineering) का 650 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. आईपीओ 1 अगस्त को बंद होगा. एंकर निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा सकेंगे.

M&B Engineering IPO: प्राइस बैंड

एमएंडबी इंजीनियरिंग के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 366 से 385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Defence PSU को रक्षा मंत्रालय से मिला ₹1640 करोड़ का ऑर्डर, बुधवार को आएगा रिजल्ट, रखें नजर

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

M&B Engineering IPO: ₹275 करोड़ के नए शेयर

आईपीओ में 275 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है.

M&B Engineering IPO: जुटाई रकम का इस्तेमाल

नए इश्यू से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी की विनिर्माण सुविधाओं के लिए उपकरण और मशीनरी खरीदने, लोनके भुगतान, वर्किंग कैपिटल जररूतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

M&B Engineering IPO: लॉट साइज

आईपीओ का लॉट साइज 38 शेयर्स का है. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक लॉट के लिए ₹14,630 खर्च करने होंगे.

M&B Engineering IPO: इश्यू के मैनेजर

Equirus Capital और डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स (DAM Capital Advisors) इस इश्यू के मैनेजर हैं.

M&B Engineering IPO: 6 अगस्त को लिस्टिंग

कंपनी के शेयर 6 अगस्त को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं. शेयर का अलॉटमेंट सोमवार (4 अगस्त) को हो सकता है और कंपनी 5 अगस्त को रिफंड शुरू कर सकती है.

M&B Engineering IPO Details

कैटेगरीडीटेल
आईपीओ ओपन होने की तारीख30 जुलाई 2025
आईपीओ बंद होने की तारीख1 अगस्त 2025
एंकर निवेशक बोली तिथि29 जुलाई 2025
आईपीओ का कुल आकार₹650 करोड़
प्राइस बैंड (Price Band)₹366 से ₹385 प्रति शेयर
नया इश्यू (Fresh Issue)₹275 करोड़
विक्रय प्रस्ताव (OFS)₹375 करोड़ (प्रवर्तकों द्वारा)
लॉट साइज38 शेयर
रिटेल निवेशक अधिकतम लॉट13 लॉट (494 शेयर)
एक लॉट की कीमत₹14,630 (ऊपरी प्राइस बैंड ₹385 पर)
आईपीओ मैनेजर्सEquirus Capital और DAM Capital Advisors
लिस्टिंग की तारीख6 अगस्त 2025
शेयर अलॉटमेंट की तारीख4 अगस्त 2025 (सोमवार)
रिफंड आरंभ तिथि5 अगस्त 2025
QIB आरक्षणन्यूनतम 75%
NII आरक्षणअधिकतम 15%
रिटेल निवेशक आरक्षणअधिकतम 10%
कर्मचारी आरक्षण₹2 करोड़ तक के इक्विटी शेयर
कर्मचारी छूट₹36 प्रति शेयर

M&B Engineering IPO: रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व

M&B Engineering के आईपीओ में प्रमुख संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए न्यूनतम 75% शेयर आरक्षित रखे गए हैं. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए अधिकतम 15% शेयर आरक्षित हैं . रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10% शेयर आरक्षित किए गए हैं.

M&B Engineering IPO: कर्मचारियों के लिए ₹2 करोड़ रिजर्व

कर्मचारियों के लिए ₹2 करोड़ तक के इक्विटी शेयर आरक्षित किए गए हैं. इस श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹36 की छूट दी जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6