Mangal Electrical IPO: 9 गुना भरा था ये आईपीओ, लेकिन सुस्त लिस्टिंग ने किया निराश, आगे क्या करें निवेशक?

Mangal Electrical IPO: Mangal Electrical Industries का IPO गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया. इसकी लिस्टिंग बहुत ही सुस्त रही. आईपीओ का प्राइस बैंड 561 रुपये था, इसके मुकाबले इसकी लिस्टिंग BSE पर 558 रुपये के भाव पर हुई.
Mangal Electrical IPO: 9 गुना भरा था ये आईपीओ, लेकिन सुस्त लिस्टिंग ने किया निराश, आगे क्या करें निवेशक?

Mangal Electrical IPO: ट्रांसफॉर्मर्स बनाने वाली कंपनी Mangal Electrical Industries का IPO गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया. कंपनी का आईपीओ 20 अगस्त से 22 अगस्त तक खुला था. आईपीओ 9 गुना से ज्यादा भरा था, लेकिन इसकी लिस्टिंग बहुत ही सुस्त रही. आईपीओ का प्राइस बैंड 561 रुपये था, इसके मुकाबले इसकी लिस्टिंग BSE पर 558 रुपये के भाव पर हुई. यानी शेयर हल्के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ.

कैसी रही IPO सब्सक्रिप्शन?

इश्यू की प्राइस बैंड ₹533-561 प्रति शेयर तय की गई थी और कंपनी ने इस ऑफर से कुल ₹400 करोड़ जुटाए हैं. Mangal Electricals के इश्यू को निवेशकों ने जोरदार रिस्पॉन्स दिया. कुल मिलाकर IPO 9.46 गुना सब्सक्राइब हुआ. कैटेगरी-वाइज देखें तो QIB हिस्से में 10.54 गुना, NII हिस्से में 18.79 गुना और रिटेल हिस्से में 4.84 गुना बोलियां लगीं.

लिस्टिंग के बाद क्या करें?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा था कि IPO को अच्छी सब्सक्रिप्शन जरूर मिली है, लेकिन लिस्टिंग पर बहुत बड़ा प्रीमियम मिलने की संभावना नहीं है. उन्होंने इस आईपीओ की लिस्टिंग इश्यू प्राइस ₹561 के आसपास होने की संभावना जताई थी.

उन्होंने कहा कि जिन निवेशकों को IPO अलॉटमेंट मिला है, वे लिस्टिंग पर स्टॉक को होल्ड रख सकते हैं. हालांकि, सावधानी बरतते हुए निवेशकों को चाहिए कि वे IPO प्राइस के नीचे स्टॉपलॉस लगाकर चलें.

Add Zee Business as a Preferred Source