&format=webp&quality=medium)
IPO Update: पैकेजिंग मशीनरी निर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली खुलने के पहले दिन बृहस्पतिवार को 16.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. इसके अलावा निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन कुछ ही घंटों में कंप्लीट सब्सक्रिप्शन मिल गया है. पहले दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, ममता मशीनरी लिमिटेड के आईपीओ में पेश 51,78,227 शेयरों के मुकाबले 8,53,20,334 शेयरों के लिए बोलियां मिली है. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के सेक्शन को 23.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी को 18.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी को 1.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. ममता मशीनरी का 179 करोड़ रुपये का आईपीओ 19-23 दिसंबर तक खुला है.
ममता मशीनरी के लिए प्राइस बैंड 230-243 रुपये प्रति शेयर है. ममता मशीनरी लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 53 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं. गुजरात स्थित कंपनी की आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर्स द्वारा 73.82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है. चूंकि यह एक ओएफएस है, इसलिए कंपनी को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी. दूसरी तरफ एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, डीएएम कैपिटल के आईपीओ को NSE के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,08,04,632 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,71,69,722 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.
डीएएम कैपिटल के खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के हिस्से को 3.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 3.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला हुआ है. पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) की कैटेगरी को एक प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है. डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 251 करोड़ रुपये जुटाए हैं. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 269-283 रुपये प्रति शेयर है.
(न्यूज एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)