LG India Share Price: बंपर लिस्टिंग ने बरसाया पैसा, हर शेयर पर 50% का धमाकेदार मुनाफा; निवेशक बोले- 'Life is Good'

LG Electronics India Share Price: ये इशू 54 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसका प्राइस बैंड 1140 रुपये का था, इसके मुकाबले LG Electronics Share Price NSE 50.01% और BSE पर 50.44% के प्रीमियम के साथ 1715 रुपये पर लिस्ट हुआ. अनिल सिंघवी ने कहा कि स्टॉक अपने इशू प्राइस से डबल होने का दम रखता है. इसे होल्ड करके रखें.
LG India Share Price: बंपर लिस्टिंग ने बरसाया पैसा, हर शेयर पर 50% का धमाकेदार मुनाफा; निवेशक बोले- 'Life is Good'

LG Electronics India Share Price: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी LG Electronics India ने भारतीय IPO मार्केट में सब्सक्रिप्शन के मामले में नया इतिहास रचने के बाद अब लिस्टिंग पर भी बंपर प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी का ₹11,607 करोड़ का मेगा IPO मंगलवार (14 अक्टूबर) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया. शेयर लगभग 50% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.

ये इशू 54 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसका प्राइस बैंड 1140 रुपये का था, इसके मुकाबले LG Electronics Share Price NSE 50.01% और BSE पर 50.44% के प्रीमियम के साथ 1715 रुपये पर लिस्ट हुआ. शेयर 1,736.40 के हाई पर गया था. लिस्टिंग के बाद कंपनी का BSE पर मार्केट कैप 1,12,883.24 करोड़ दिख रहा था. NSE पर BUY Quantity 72,73,673 ओर SELL Quantity 27,62,751 दिख रही थी.

LG Electronics IPO Listing के बाद क्या करें निवेशक?

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि इस इशू को बंपर रिस्पॉन्स मिला था. इसे 54 गुना सब्सक्राइब किया गया था. हमने इसमें बड़े लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेश करने की सलाह दी थी. इसके अलावा, हमने इसमें बस एक लॉट के बजाय रीटेल कैटेगरी में जो 2 लाख की लिमिट है, उसमें पूरे 2 लाख का ऐप्लीकेशन डालने की सलाह दी थी. बंपर लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों को इसे बेचना नहीं है. इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में होल्ड करके रखें. इसका अगला टारगेट 1800 रुपये रहेगा, जो ये जल्दी छू सकता है.

उन्होंने कहा कि स्टॉक अपने इशू प्राइस से डबल होने का दम रखता है. जिन लोगों ने आईपीओ में अप्लाई किया था, लेकिन उन्हें अलॉटमेंट नहीं मिला वो अब 1400-1500 की रेंज में मिले तो खरीद सकते हैं.

LG Electronics IPO सब्सक्रिप्शन ने रचा था इतिहास

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 3,85,33,26,672 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर पर सिर्फ 7,13,34,320 शेयर उपलब्ध थे. यानी कि यह इश्यू 54.02 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Qualified Institutional Buyers (QIBs) यानी बड़े संस्थागत निवेशकों ने तो इस IPO में बिडिंग का इतिहास ही रच दिया. इस कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 166.51 गुना तक पहुंच गया, जो अब तक किसी भी भारतीय IPO में सबसे ज्यादा है. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 22.44 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.54 गुना सब्सक्राइब हुआ. इस IPO को लेकर कुल बोलियों का मूल्य ₹4.39 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो किसी भी IPO में अब तक का सर्वाधिक है.

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए ₹3,475 करोड़

IPO खुलने से पहले ही LG Electronics India ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹3,475 करोड़ जुटा लिए थे. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे- विदेशी संस्थागत निवेशक (FII), घरेलू म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियां, जिन्होंने IPO में भरोसा दिखाया.

LG Electronics India का यह IPO पूरी तरह से Offer For Sale (OFS) था. कंपनी ने अपने शेयरों की कीमत ₹1,080 से ₹1,140 प्रति शेयर तय की थी. कुल 10.18 करोड़ शेयरों की बिक्री के जरिए LG Electronics की साउथ कोरियन पेरेंट कंपनी ने लगभग 15% हिस्सेदारी ऑफर की है. क्योंकि यह पूरी तरह OFS है, इसलिए IPO से जुटाई गई राशि पेरेंट कंपनी के पास जाएगी, न कि भारतीय यूनिट के पास.

LG Electronics India भारत की प्रमुख होम अप्लायंसेस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. कंपनी के प्रोडक्ट्स न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बेचे जाते हैं. इसकी रेंज में शामिल हैं- वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, LED टीवी पैनल,इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव ओवन. कंपनी इंस्टॉलेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विसेज भी देती है. LG Electronics के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स नोएडा (उत्तर प्रदेश) और पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6