आपके पास हैं ₹14790? बन सकते हैं इस कंपनी के शेयरहोल्डर, आज से खुल गया है IPO- जान लें Anil Singhvi की राय

Leela Hotels IPO: Leela Hotels का IPO प्राइस बैंड ₹413 से ₹435 प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 34 इक्विटी शेयर होंगे.
आपके पास हैं ₹14790? बन सकते हैं इस कंपनी के शेयरहोल्डर, आज से खुल गया है IPO- जान लें Anil Singhvi की राय

Leela Hotels IPO: पिछले कुछ वक्त में भारत के होटल सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी निकलकर सामने आ रही है. सेक्टर की कंपनियां ग्रोथ आउटलुक अच्छा दिखा रही हैं और ब्रोकरेज फर्म्स भी बुलिश हैं. अब इस सेक्टर में एक और कंपनी एंट्री मारने जा रही है, जोकि लग्ज़री सेगमेंट में बड़ा नाम है. Schloss Bangalore Ltd, जो Leela Palaces, Hotels and Resorts का संचालन करती है, का IPO आज सोमवार, 26 मई से खुल गया है.

Brookfield समर्थित इस कंपनी ने IPO से पहले ही ₹1,575 करोड़ एंकर निवेशकों से जुटा लिए हैं. Leela Hotels का IPO प्राइस बैंड ₹413 से ₹435 प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 34 इक्विटी शेयर होंगे और इसके बाद भी 34 के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकता है. इस लिहाज से एक लॉट खरीदना हो तो उसके लिए 14,790 रुपये का निवेश करना होगा.

Leela Palace IPO में निवेश करें या नहीं?

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Leela Hotels IPO को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाया है. उनका कहना है कि "होटल सेक्टर ग्रोथ के मजबूत फेज में है और Leela जैसी प्रतिष्ठित ब्रांड इसका भरपूर लाभ उठा सकती है." तो निवेशक इसमें लॉन्ग टर्म के लिहाज से पैसा लगाकर चल सकते हैं.

कंपनी के पॉजिटिव्स क्या हैं?

Leela एक मजबूत ब्रांड है और इसके प्रमोटर्स भी काफी प्रतिष्ठित हैं. कंपनी के पास एक अनुभवी प्रबंधन टीम है जो सेक्टर की पेचीदगियों को अच्छे से समझती है. वित्तीय प्रदर्शन में पिछले कुछ समय में काफी सुधार देखा गया है. IPO से जुटाई गई रकम से कर्ज में कमी आएगी, जिससे ब्याज का बोझ घटेगा और मुनाफा बढ़ेगा. EV/EBITDA के हिसाब से वैल्यूएशन उचित माना जा सकता है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक है.

VIDEO: UPCOMING IPO LIST 2025

कंपनी के नेगेटिव्स

अनिल सिंघवी ने कहा कि कंपनी FY25 से ही लाभ में आई है, यानी इसका ट्रैक रिकॉर्ड सीमित है. IPO से कर्ज चुकाने के बावजूद कंपनी पर लगभग ₹1,700 करोड़ का कर्ज बना रहेगा, जो एक जोखिम बना रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6