JSW Cement IPO Listing: निवेशकों ने भर-भरकर लगाए थे पैसे, ₹153 पर लिस्ट हुआ शेयर- आगे क्या करें?

JSW Cement IPO Listing: इसका इश्यू प्राइस 147 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. इस मुकाबले इसकी सुस्त लिस्टिंग रही. 4% के प्रीमियम के साथ शेयर 153 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई.
JSW Cement IPO Listing: निवेशकों ने भर-भरकर लगाए थे पैसे, ₹153 पर लिस्ट हुआ शेयर- आगे क्या करें?

JSW Cement IPO Listing: JSW Group की सीमेंट सेक्टर की कंपनी JSW Cement का IPO निवेशकों के बीच काफी चर्चा में रहा और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. आज गुरुवार को शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गया है. कंपनी का यह पूरी तरह से बुक बिल्ट इश्यू 3,600 करोड़ रुपये का था, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) और 1,600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल था. कुल मिलाकर, IPO में 13.61 करोड़ शेयरों का OFS और 10.88 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू पेश किया गया.

किस भाव पर लिस्ट हुआ JSW Cement Share Price

इसका इश्यू प्राइस 147 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. इस मुकाबले इसकी सुस्त लिस्टिंग रही. 4% के प्रीमियम के साथ शेयर 153 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source

JSW Cement IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

सब्सक्रिप्शन के दौरान, इस IPO को 12.75 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन मिलीं और कुल मिलाकर यह 8 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. सब्सक्रिप्शन डिटेल्स देखें तो, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIBs) का कोटा 15.80 गुना भरा, नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 10.97 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 1.81 गुना भरा.

JSW Cement IPO लिस्टिंग के बाद क्या करें?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इस आईपीओ के 147 के इशू प्राइस के पास या थोड़ा ऊपर लिस्ट होने का अनुमान जताया था. जब आईपीओ खुला था तो उन्होंने निवेशकों को इसमें पैसे लगाने से बचने की सलाह दी थी. उनका कहना था कि लिस्टिंग के बाद निवेशक पैसा लगाना चाहें तो लगा सकते हैं. इस कंपनी के बजाय उन्होंने Ultratech Cement और Shree Cement में खरीदारी की सलाह दी थी, जो इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियां हैं.

अगर आपने शॉर्ट टर्म के लिहाज से इस आईपीओ में पैसा लगाया था, तो आईपीओ प्राइस के नीचे एक उचित स्टॉपलॉस लगाकर चल सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6