Jain Resource Recycling IPO: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ जबरदस्त मुनाफा- आगे क्या करें?

Jain Resource Recycling IPO: Jain Resource Recycling Ltd का आईपीओ 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ था, इसमें निवेशकों का अच्छा रुझान देखने को मिला था. यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹220-₹232 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में खोला गया था और इसके मुकाबले शेयर 14% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.
Jain Resource Recycling IPO: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ जबरदस्त मुनाफा- आगे क्या करें?

Jain Resource Recycling IPO: शेयर बाजार में एक और आईपीओ लिस्ट हो गया और इस आईपीओ की लिस्टिंग बढ़िया रही. Jain Resource Recycling Ltd का आईपीओ 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ था, इसमें निवेशकों का अच्छा रुझान देखने को मिला था. यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹220-₹232 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में खोला गया था और इसके मुकाबले शेयर 14% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.

कंपनी ने इस पब्लिक ऑफरिंग के जरिए ₹1,250 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा था और यह इश्यू 15.90 गुना सब्सक्राइब हुआ. 24 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा. इसमें ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹750 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था. जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने बकाया कर्ज की आंशिक अदायगी और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी.

कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी को कुल 49.67 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर में केवल 3.12 करोड़ शेयर उपलब्ध थे. कैटेगरीवार देखें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने 25.29 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने 5.30 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) ने 3.62 गुना तक बोली लगाई.

लिस्टिंग पर अनिल सिंघवी की राय

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी का मानना है कि Jain Resource Recycling IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह 16 गुना सब्सक्राइब हुआ. उनका अनुमान है कि स्टॉक की लिस्टिंग ₹232 के इश्यू प्राइस के आसपास या उससे ऊपर हो सकती है. शॉर्ट-टर्म निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे स्टॉपलॉस इश्यू प्राइस के नीचे रखें. उन्होंने कहा था कि आज लिस्ट हो रहे अन्य आईपीओ के मुकाबले यह बेहतर लिस्टिंग साबित हो सकती है.

कंपनी का कारोबार गैर-लौह धातुओं (non-ferrous metals) के रीसाइक्लिंग और प्रोडक्शन पर आधारित है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व 60.91% बढ़कर ₹7,125.77 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹4,428.42 करोड़ था. वहीं, शुद्ध मुनाफा 36.29% बढ़कर ₹223.29 करोड़ पहुंचा, जबकि FY24 में यह ₹163.83 करोड़ था.

VIDEO: IRCTC New Rules: 1 अक्टूबर से बदले ट्रेन टिकट बुक करने के नियम