&format=webp&quality=medium)
IPO Listing: सोमवार को शेयर बाजार दो आईपीओ की लिस्टिंग हुई है. पिछले हफ्ते खुले Atlanta Electricals और Ganesh Consumer Products के आईपीओ आज बाजार में लिस्ट हो गए हैं. दोनों ही इश्यू को मिले रिस्पॉन्स और सब्सक्रिप्शन डाटा को देखते हुए लिस्टिंग परफॉर्मेंस अलग-अलग रही.
Atlanta Electricals का इशू प्राइस 754 रुपये था. इसके मुकाबले शेयर BSE पर 13.81% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ और इसका भाव 858.10 पर दिखा. Ganesh Consumer Products BSE पर 295 पर लिस्ट हुआ है, इसका इश्यू प्राइस 322 रुपये था. यानी कि ये 8.39% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ.
अटलांटा इलेक्ट्रिकल के आईपीओ का इशू साइज ₹687 करोड़ था. इसमें से फ्रेश इशू ₹400 करोड़ था. प्राइस बैंड ₹718-₹754 करोड़ था. इस आईपीओ को कुल 70.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. रिटेल में 10.4x, NII 54.2x, QIB 195x सब्सक्रिप्शन आया था. अनिल सिंघवी का कहना था कि इस आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. QIB हिस्से में 195 गुना डिमांड से पता चलता है कि बड़े संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत है. उन्होंने 754 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 860-875 रुपए के दायरे में खुलने का अनुमान लगाया था और कहा कि निवेशकों को सतर्क रहते हुए 825 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर रखना चाहिए.
गणेश कंज्यूमर आईपीओ का इशू साइज ₹409 करोड़ था, जिसमें फ्रेश इशू ₹130 करोड़ का था. प्राइस बैंड ₹306 – ₹322 का था. सब्स्क्रिपशन इसे कुल 2.6 गुना ही मिला था. Retail 1.1x, NII 4.3x, QIB 4.1x सब्सक्रिप्शन आया था. अनिल सिंघवी ने कहा कि Ganesh Consumer Products को कमजोर रिस्पॉन्स मिला. यह इश्यू केवल 2.6 गुना भरा और रिटेल हिस्से में डिमांड सिर्फ 1.1 गुना रही. मौजूदा कमजोर बाजार माहौल में इस तरह के आईपीओ से दमदार लिस्टिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती.
लो-रिस्क निवेशकों को इसमें सावधानी बरतनी चाहिए और स्टॉपलॉस लगाकर ही पोजीशन रखनी चाहिए. अनिल सिंघवी का कहना है कि इस तरह के कम सब्सक्रिप्शन वाले आईपीओ में लिस्टिंग के बाद प्राइस मूवमेंट का अनुमान लगाना काफी मुश्किल होता है.