तो इस बार इंतजार का फल हुआ फीका...! इस IPO ने निवेशकों को दिया झटका- 8% डिस्काउंट पर हुआ लिस्ट

Indiqube Spaces IPO Listing: IPO का प्राइस बैंड ₹225 से ₹237 प्रति शेयर तय किया गया था. इसके मुकाबले शेयर BSE पर 7.72% डिस्काउंट पर 218.70 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है.
तो इस बार इंतजार का फल हुआ फीका...! इस IPO ने निवेशकों को दिया झटका- 8% डिस्काउंट पर हुआ लिस्ट

Indiqube Spaces IPO Listing: ऑफिस और कोवर्किंग स्पेसेज लीज पर देने वाली कंपनी Indiqube Spaces का IPO आज बुधवार, 30 जुलाई को स्टॉक मार्केट में BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गया है. कंपनी के आईपीओ इशू को सब्सक्रिप्शन तो अच्छा मिला था, लेकिन इसमें पैसा नहीं बन पाया. Indiqube Spaces IPO डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है.

Indiqube Spaces IPO

कंपनी ने IPO के जरिए ₹700 करोड़ जुटाए हैं, जिसमें ₹650 करोड़ का Fresh Issue और ₹50 करोड़ का Offer-for-Sale (OFS) शामिल है. IPO का प्राइस बैंड ₹225 से ₹237 प्रति शेयर तय किया गया था. इसके मुकाबले शेयर BSE पर 7.72% डिस्काउंट पर 218.70 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Indiqube Spaces के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इश्यू कुल 12.41 गुना सब्सक्राइब हुआ. QIB कैटेगरी में 14.35 गुना बोली लगी. Retail निवेशकों ने 12.90 गुना बोली लगाई. NII (Non-Institutional Investors) ने 8.27 गुना सब्सक्राइब किया. कंपनी को 1.71 करोड़ शेयरों के मुकाबले 21.24 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बिड्स मिलीं. IPO का अलॉटमेंट 28 जुलाई को हुआ था और शेयर 29 जुलाई को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो गए थे.

फंड का इस्तेमाल

IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग कंपनी अपनी संचालन क्षमता बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.

Indiqube Spaces IPO में आगे क्या करें निवेशक?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Indiqube IPO पर कहा था कि रिस्क लेने वाले निवेशक इसमें लॉन्ग टर्म के लिहाज से पैसा लगाकर चल सकते हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म इन्वेस्टर्स को सावधानी से कदम रखना चाहिए. उन्होंने कहा था कि शेयर ₹237 के इश्यू प्राइस के आस-पास या थोड़ा नीचे लिस्ट हो सकता है. ऐसे में शॉर्ट टर्म निवेशकों को आईपीओ प्राइस के नीचे स्टॉपलॉस लगाकर ट्रेडिंग करनी चाहिए.

कंपनी के बारे में

Indiqube Spaces एक ऑफिस स्पेस प्रोवाइडर है, जो भारत के बड़े शहरों में फ्लेक्सिबल और टेक-इनेबल्ड ऑफिस सॉल्यूशंस प्रदान करती है. यह बिजनेस मॉडल मौजूदा वर्क ट्रेंड्स के साथ मेल खाता है, जिससे कंपनी को ग्रोथ के अच्छे मौके मिल सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6