&format=webp&quality=medium)
ICICI Prudential AMC IPO Allotment Status: देश की दिग्गज म्यूचुअल फंड हाउस ICICI Prudential Asset Management Company के IPO में आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन खास है, जिन्होंने आईपीओ में अप्लाई किया है, उनको इस बात का इंतजार होगा कि उन्हें शेयर अलॉट होते हैं या नहीं. कंपनी के IPO का Basis of Allotment बुधवार, 17 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है. अलॉटमेंट के बाद निवेशक NSE, BSE और रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.
ICICI Prudential AMC का यह IPO कुल ₹10,602.65 करोड़ का था. इश्यू का प्राइस बैंड ₹2,061 से ₹2,165 प्रति शेयर रखा गया था. यह पूरा IPO Offer For Sale (OFS) था, जिसमें UK आधारित प्रमोटर Prudential Corporation Holdings ने 4.90 करोड़ शेयर बेचे. चूंकि इसमें कोई फ्रेश इश्यू नहीं था, इसलिए कंपनी को इस IPO से कोई नई रकम नहीं मिली. फिलहाल कंपनी में ICICI Bank की 51% और Prudential की 49% हिस्सेदारी है.
इस IPO को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. कुल इश्यू 39.17 गुना सब्सक्राइब हुआ. QIB कैटेगरी सबसे आगे रही, जहां 123.87 गुना बोली लगी. NII कैटेगरी में 22.04 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.53 गुना भरा गया. मजबूत सब्सक्रिप्शन से लिस्टिंग को लेकर निवेशकों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं.
NSE की वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट देखने के लिए निवेशकों को IPO बिड डिटेल्स सेक्शन में जाना होगा. वहां Equity & SME IPO bid details चुनकर ICICIAMC सिम्बल सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद PAN और एप्लिकेशन नंबर डालकर सबमिट करना होगा.
BSE की IPO अलॉटमेंट पेज पर जाकर Issue Type में Equity चुनना होगा. इसके बाद IPO लिस्ट से ICICI Prudential Asset Management Company को सेलेक्ट करें. फिर PAN या IPO एप्लिकेशन नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें.
IPO के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर जाकर Public Offers सेक्शन में ICICI Prudential Asset Management Company Ltd चुनें. यहां PAN, एप्लिकेशन नंबर या डिमैट अकाउंट नंबर डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है.
ICICI Prudential AMC के शेयर शुक्रवार, 19 दिसंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे. शेयरों की ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी.
Q1. ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट कब फाइनल होगा?
17 दिसंबर को Basis of Allotment फाइनल होने की उम्मीद है.
Q2. अलॉटमेंट स्टेटस कहां चेक कर सकते हैं?
NSE, BSE और KFin Technologies की वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
Q3. IPO में कंपनी को कितनी रकम मिली?
यह पूरा OFS था, इसलिए कंपनी को कोई नई रकम नहीं मिली.
Q4. IPO को निवेशकों से कैसा रिस्पॉन्स मिला?
IPO कुल 39.17 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें QIB की भागीदारी सबसे ज्यादा रही.
Q5. ICICI Prudential AMC के शेयर कब लिस्ट होंगे?
शेयर 19 दिसंबर को NSE और BSE पर सुबह 10 बजे लिस्ट होंगे.