₹14,800 में बन जाएंगे कंपनी के मुनाफे के पार्टनर, HDB Financial IPO का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 पर सेट

HDB Financial Services IPO: DB Financial का ₹12,500 करोड़ का IPO 25 जून को खुलेगा. मजबूत प्रमोटर और NBFC सेक्टर की संभावनाएं इस इश्यू को खास बनाती हैं.
₹14,800 में बन जाएंगे कंपनी के मुनाफे के पार्टनर, HDB Financial IPO का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 पर सेट

HDB Financial Services IPO: HDFC Bank की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशयिल सर्विसेज़ सब्सिडियरी HDB Financial Services का बहुप्रतीक्षित IPO अगले हफ्ते खुलेगा. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड भी सेट कर दिया है. आईपीओ के लिए इस ₹12,500 करोड़ के प्रारंभिक शेयर बिक्री (IPO) के लिए ₹700 से ₹740 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह IPO 25 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 24 जून को लगेगी.

क्या है IPO का ढांचा?

HDB Financial का यह IPO दो हिस्सों में बंटा है: ₹2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू, यानी कंपनी नए शेयर जारी कर रही है. ₹10,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS), जिसमें प्रमोटर HDFC Bank अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है. इस इश्यू के बाद HDFC Bank की कंपनी में हिस्सेदारी घटेगी, जो फिलहाल 94.36% है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कितनी होगी 1 लॉट की वैल्यू?

इश्यू के लिए एक लॉट में 20 शेयर होंगे. अगर आप ऊपरी प्राइस बैंड (₹740) पर आवेदन करते हैं, तो एक लॉट के लिए आपको ₹14,800 की निवेश राशि लगेगी.

फंड का उपयोग कहां होगा?

कंपनी ने बताया कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी Tier-I कैपिटल को मजबूत करने में किया जाएगा. इससे कंपनी को भविष्य में कर्ज वितरण और विस्तार योजनाओं के लिए पूंजी आधार मिलेगा.

क्या है HDB Financial Services?

HDB Financial Services एक प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो कंज्यूमर लोन, SME लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और कलेक्शन सेवाएं प्रदान करती है. यह HDFC Bank की एक मजबूत और तेजी से बढ़ती सब्सिडियरी रही है.

क्यों खास है HDF Financial IPO?

HDFC Bank जैसे भरोसेमंद प्रमोटर की कंपनी होना इस आईपीओ को खास बनाता है. ये देश का अबतक का 5वां बड़ा आईपीओ होगा और NBFC सेक्टर का सबसे बड़ा आईपीओ. देश में बढ़ती कंज्यूमर फाइनेंस डिमांड और NBFC स्पेस में ग्रोथ की संभावना इसके लिए अच्छा ग्रोथ आउटलुक देते हैं. मजबूत वितरण नेटवर्क और तकनीकी क्षमता भी इसे एक अट्रैक्शन बनाते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6