&format=webp&quality=medium)
Groww IPO Day 1: भारतीय शेयर बाजार की सबसे बड़ी ब्रोकिंग फर्म Billionbrains Garage Ventures Ltd (Groww) का IPO आज से खुल गया है और रिटेल निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. यह इश्यू 7 नवंबर तक खुला रहेगा, जिसमें कंपनी ने ₹95 से ₹100 का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 150 शेयर होंगे. कुल इश्यू साइज ₹6,632 करोड़ का है, जिसमें से ₹1,060 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹5,572 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.
अगर पहले दिन के सब्सक्रिप्शन ट्रेंड को देखें तो शानदार रिस्पॉन्स मिलता दिखा, खासकर रीटेल कैटेगरी में. दोपहर 1 बजे रिटेल कैटेगरी में 1.23 गुना सब्सक्रिप्शन आ गया था. वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों की ओर से 0.29 गुना सब्सक्रिप्शन आया था. अभी क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की ओर से खाता नहीं खुला था, लेकिन इशू को कुल 0.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था.
Groww ने एंकर इन्वेस्टर्स से ही पहले दिन ₹2,984 करोड़ जुटा लिए. इसमें HDFC Mutual Fund, Kotak MF, Nippon India MF, SBI Funds, Goldman Sachs, Axis MF जैसे दिग्गज फंड शामिल हैं. यह इशारा करता है कि बड़े संस्थागत निवेशक कंपनी के बिजनेस मॉडल और ग्रोथ पर भरोसा जता रहे हैं.
Groww एक डायरेक्ट-टू-कस्टमर डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है जो स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स, IPO, बॉन्ड्स, और डेरिवेटिव्स जैसे कई प्रोडक्ट्स की सुविधा देता है. 30 जून 2030 तक इसके 47.89 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं और 100 मिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर चुका है.
कंपनी का कहना है कि हर तीसरी SIP Groww प्लेटफॉर्म पर शुरू होती है, और हर चौथा डिमैट अकाउंट Groww पर खुलता है. इसका मतलब है कि देश के करीब 26% एक्टिव मार्केट यूजर्स Groww के ग्राहक हैं.
ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी के मुताबिक, Groww का IPO भारतीय ब्रोकिंग सेक्टर में एक बड़ा इवेंट है. उन्होंने कहा, “Groww की टेक्नोलॉजी, स्केलेबल बिजनेस मॉडल और मार्केट लीडरशिप को देखते हुए इसे लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म दोनों के लिए अप्लाई करना चाहिए.” उनके मुताबिक, कंपनी की 26% मार्केट शेयर, कैश-रिच और डेट-फ्री स्थिति, और लगातार प्रॉफिट-मेकिंग रिकॉर्ड इसे बाकी ब्रोकर्स से अलग बनाता है.
Billionbrains Garage Ventures Ltd [Groww] (4th – 7th Nov) | |
Price Band | 95 - 100 |
Lot Size | 150 shares |
Minimum Investment (Rs) | 15000 |
Total Issue Size (Rs) | Rs. 6632cr |
Fresh Issue | Rs. 1060cr |
OFS Issue | Rs. 5572cr |
Post Issue Implied Market Cap on Upper Band (Rs.) | Rs. 61736cr |
Post Issue (No. Of Shares) | 617cr shares |
Book Runner & Lead Manager: Axis Capital, Kotak Mahindra Capital, JP Morgan India, Citigroup Global Markets, Motilal Oswal Investment Advisors |
SHAREHOLDING | ||
Category | Pre-Issue | Post-Issue |
Promoter | 28.3% | 27.8% |
Public | 71.7% | 72.2% |
Total | 100% | 100% |
टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म होने के साथ Groww का बिजनेस मॉडल मजबूत और स्केलेबल है. हालांकि वैल्यूएशन थोड़ा प्रीमियम पर है, लेकिन मार्केट लीडरशिप और इनोवेशन की वजह से यह IPO लिस्टिंग गेन चाहने वालों और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स दोनों के लिए आकर्षक दांव साबित हो सकता है.
5 FAQs: Groww IPO से जुड़े आम सवाल
1. Groww IPO कब तक खुला रहेगा?
Groww का IPO 7 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा.
2. इस IPO का प्राइस बैंड क्या है?
कंपनी ने ₹95 से ₹100 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.
3. एक लॉट में कितने शेयर होंगे?
एक लॉट में 150 शेयर शामिल हैं.
4. Groww का बिजनेस मॉडल बाकी ब्रोकर्स से कैसे अलग है?
Groww पूरी तरह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल पर काम करता है. यह मल्टीपल फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स जैसे स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स और बॉन्ड्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है, जिससे निवेश आसान और सस्ता बनता है.
5. क्या अनिल सिंघवी ने Groww IPO में निवेश की सलाह दी है?
हां, अनिल सिंघवी का कहना है कि यह IPO लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म दोनों के लिए अच्छा मौका है.