Groww IPO: क्या छुट्टी के दिन इस आईपीओ में लगा सकते हैं पैसा? बाजार बंद हों तो क्या कहता है नियम

Groww IPO: अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि क्या आप किसी IPO में छुट्टी वाले दिन अप्लाई कर सकते हैं? तो जवाब है- नहीं. क्योंकि छुट्टी के दिन स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं और आवेदन प्रोसेसिंग केवल कामकाजी दिनों में ही होती है. आइए विस्तार से समझते हैं कि IPO अप्लाई करने के क्या नियम हैं और वीकेंड पर क्या किया जा सकता है.
Groww IPO: क्या छुट्टी के दिन इस आईपीओ में लगा सकते हैं पैसा? बाजार बंद हों तो क्या कहता है नियम

Groww IPO: ब्रोकरेज कंपनी ग्रो का आईपीओ खुल गया है. 4 नवंबर को ये आईपीओ खुला, जिसके लिए रिटेल निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. लेकिन इसके अगले दिन ही आज बुधवार को बाजार बंद है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ही गुरुपुरब 2025 या प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे. यह दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है.

ऐसे में जो निवेशक आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं, उनके बीच ये सवाल उठ सकता है कि क्या आप ऐसे किसी छुट्टी वाले दिन आईपीओ के लिए अप्लाई कर सकते हैं या नहीं. तो अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि क्या आप किसी IPO में छुट्टी वाले दिन अप्लाई कर सकते हैं? तो जवाब है- नहीं. क्योंकि छुट्टी के दिन स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं और आवेदन प्रोसेसिंग केवल कामकाजी दिनों में ही होती है. आइए विस्तार से समझते हैं कि IPO अप्लाई करने के क्या नियम हैं और वीकेंड पर क्या किया जा सकता है.

छुट्टी वाले दिन IPO में अप्लाई क्यों नहीं कर सकते?

Add Zee Business as a Preferred Source

स्टॉक एक्सचेंज जैसे NSE और BSE राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं. ऐसे दिनों में न तो ट्रेडिंग होती है और न ही IPO के आवेदन प्रोसेस किए जाते हैं. हालांकि, आप अपने बैंक या ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर किसी भी समय आवेदन सबमिट कर सकते हैं, लेकिन यह आवेदन एक्सचेंज को अगले कारोबारी दिन सुबह 10 बजे के बाद ही भेजा जाता है.

IPO अप्लाई करने का आधिकारिक समय क्या होता है?

एक्सचेंज की ओर से IPO आवेदन स्वीकार करने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहता है. यह केवल उन दिनों लागू होता है जब बाजार खुले होते हैं. छुट्टी या वीकेंड के दिन आवेदन सिर्फ होल्ड पर रहते हैं और अगले कारोबारी दिन प्रोसेस होते हैं.

शनिवार को IPO में अप्लाई कर सकते हैं?

हां, आप शनिवार को IPO एप्लीकेशन भर सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि एक्सचेंज शनिवार को बंद रहता है. यानी आपका आवेदन उस समय सिर्फ बैंक या ब्रोकरेर के पास रहेगा और अगले कारोबारी दिन यानी सोमवार को एक्सचेंज को फॉरवर्ड किया जाएगा. IPO आमतौर पर कम से कम तीन कारोबारी दिनों के लिए खुला रहता है. इसलिए अगर शनिवार सब्सक्रिप्शन पीरियड में आता है, तो आप आवेदन सबमिट कर सकते हैं, लेकिन प्रोसेसिंग सोमवार को ही होगी.

IPO में ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

IPO के लिए ऑनलाइन आवेदन दो तरीकों से किया जा सकता है- ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म के ज़रिए या नेट बैंकिंग (ASBA) के माध्यम से.

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म से अप्लाई करने के स्टेप्स:

  • अपने ब्रोकरेज अकाउंट में लॉगिन करें.
  • IPO सेक्शन पर जाएं.
  • जिस IPO में आवेदन करना है, उसे चुनें.
  • क्वांटिटी और प्राइस भरें.
  • अपनी UPI ID डालें.
  • सबमिट करें और UPI Mandate को अप्रूव करें.

नेट बैंकिंग (ASBA) के ज़रिए अप्लाई करने के स्टेप्स:

  • अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगिन करें.
  • IPO सेक्शन खोलें.
  • जो भी इशू है, वो IPO चुनें.
  • DP डीटेल्स भरें और बोली लगाएं.
  • आवेदन सबमिट करें.

ध्यान रखें

छुट्टी या वीकेंड पर किया गया आवेदन अगले कारोबारी दिन प्रोसेस होगा. एक्सचेंज केवल 10 बजे से 5 बजे तक आवेदन स्वीकार करता है. IPO सब्सक्रिप्शन सामान्यतः तीन से दस कारोबारी दिनों तक खुला रहता है. यानी अगर आप IPO में निवेश करना चाहते हैं तो छुट्टी वाले दिन भी आवेदन सबमिट कर सकते हैं, लेकिन असल में वह अगले कारोबारी दिन से ही गिना जाता है.