&format=webp&quality=medium)
GNG Electronics IPO Listing: आईपीओ मार्केट में आईपीओ लॉन्च होने के बाद से ही हलचल मचा रहा एक इशू बुधवार को लिस्टिंग के मामले में धमाका कर चुका है. लैपटॉप और डेस्कटॉप रीफर्बिशिंग कारोबार से जुड़ी GNG Electronics Ltd के शेयर आज यानी 30 जुलाई को Dalal Street पर लिस्ट हो गए हैं. कंपनी ने आईपीओ प्राइस 237 रुपये का रखा था, इसके मुकाबले GNG Electronics Share Price 47.68% प्रीमियम प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं. शेयर 350 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है.
कंपनी का IPO 23 जुलाई से 25 जुलाई तक खुला था और 28 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट पूरा हुआ. इस इशू को 93 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था.
कंपनी ने ₹237 प्रति शेयर के भाव पर ₹460 करोड़ का इश्यू लॉन्च किया था, जिसमें ₹400 करोड़ Fresh Issue और ₹60.4 करोड़ Offer for Sale (OFS) शामिल थे. इस IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी- कुल 93.8 गुना सब्सक्रिप्शन, जिसमें QIBs ने 165.8 गुना, NII ने 146.3 गुना और रिटेल निवेशकों ने 30.7 गुना तक बोली लगाई थी. IPO के लीड बुक रनिंग मैनेजर Motilal Oswal Investment Advisors, IIFL Capital Services, और JM Financial हैं.
Zee Business के एडिटर अनिल सिंघवी ने इस IPO को लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया है. उन्होंने कहा कि इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे ₹290 के नीचे स्टॉपलॉस लगाकर शेयर में बने रहें.
GNG Electronics "Electronics Bazaar" ब्रांड के तहत काम करती है और भारत की सबसे बड़ी लैपटॉप और डेस्कटॉप रीफर्बिशिंग कंपनी है. यह कंपनी वैश्विक स्तर पर भी ICT डिवाइसेस की टॉप रीफर्बिशर्स में गिनी जाती है. GNG का नेटवर्क भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और UAE तक फैला हुआ है. कंपनी संपूर्ण रीफर्बिशिंग वैल्यू चेन को कवर करती है- जिसमें सोर्सिंग से लेकर रीफर्बिशिंग, बिक्री, आफ्टर सेल सर्विस और वारंटी सपोर्ट शामिल हैं.
IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी और उसकी मुख्य सब्सिडियरी Electronics Bazaar FZC के कर्ज की आंशिक या पूरी अदायगी के लिए किया जाएगा. साथ ही, इसका उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी किया जाएगा. GNG Electronics की मजबूत ग्रोथ संभावनाओं, ग्लोबल प्रेजेंस और हाई सब्सक्रिप्शन से संकेत मिलता है कि शेयर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है.