&format=webp&quality=medium)
Glottis, Fabtech Tech IPO Listing: मंगलवार, 9 अक्टूबर को Dalal Street पर दो नई कंपनियों Fabtech Technologies और Glottis की एंट्री हुई, लेकिन दोनों ही शेयरों ने निवेशकों को खास रिटर्न नहीं दिए. यहां तक कि Glottis का आईपीओ तो बड़े नुकसान के साथ लिस्ट हुआ. दोनों इश्यू 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खुले थे और BSE, NSE पर लिस्ट हुए हैं.
Glottis के शेयरों ने डिस्काउंट पर लिस्टिंग की. ये BSE पर 31.78% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ. इसका इशू प्राइस 129 रुपये पर था. वहीं, 88 रुपये पर इसकी लिस्टिंग हुई.
कंपनी का आईपीओ ₹120-₹129 के प्राइस बैंड में पेश किया गया था, और इसका लॉट साइज 114 शेयरों का था. Glottis ने कुल ₹307 करोड़ जुटाए, जिसमें ₹147 करोड़ का OFS और 1.24 करोड़ नए शेयरों की बिक्री शामिल थी. इश्यू को कुल 2.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और करीब 1.06 लाख एप्लिकेशन आए.
जून 2024 में स्थापित, चेन्नई स्थित Glottis एक लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस कंपनी है, जो समुद्री, हवाई और सड़क परिवहन के जरिए संपूर्ण लॉजिस्टिक सेवाएं प्रदान करती है. IPO के लिए Pantomath Capital Advisors बुक रनिंग लीड मैनेजर और Kfin Technologies रजिस्ट्रार रहे.
Fabtech Technologies का प्रदर्शन भी फीका रहा. Fabtech Technologies 191 रुपये के भाव के साथ BSE पर लिस्ट हुआ. यही इसका IPO प्राइस है. NSE पर शेयर 0.52 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 192 रुपये पर लिस्ट हुआ.
Fabtech Technologies का IPO ₹181-₹191 के प्राइस बैंड में आया था और लॉट साइज 75 शेयरों का रखा गया था. कंपनी ने इस इश्यू से ₹230.35 करोड़ जुटाए, जो पूरी तरह फ्रेश इश्यू (1.20 करोड़ शेयर) था. इश्यू को कुल 2.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और करीब 98,000 निवेशकों ने आवेदन किया.
2018 में स्थापित, मुंबई स्थित Fabtech Technologies एक बायोफार्मा इंजीनियरिंग कंपनी है, जो टर्नकी प्रोजेक्ट्स डिजाइन और डिलीवर करती है. IPO के लिए Unistone Capital लीड मैनेजर और Bigshare Services रजिस्ट्रार रहे.
दोनों कंपनियों की लिस्टिंग कमज़ोर निवेशक सेंटिमेंट और अस्थिर बाजार माहौल के चलते सुस्त रही. Fabtech Technologies और Glottis दोनों की डेब्यू लिस्टिंग ने IPO बाजार का सुस्त रिस्पॉन्स दिखाया.