&format=webp&quality=medium)
EMS IPO: प्राइमरी मार्केट इन दिनों गर्म है. बाजार में एक और IPO खुल रहे हैं. वॉटर और वेस्टवॉटर कलेक्शन, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल में टर्नकी सर्विसेज देने वाली कंपनी EMS Ltd का IPO पहले दिन ही ओवर सब्सक्राइब हो गया. पहले दिन करीब 4 गुना भर गया. आज IPO का दूसरा दिन है. पब्लिक इश्यू 12 सितंबर को बंद हो जाएगा.
कंपनी की योजना IPO के जरिए 321 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसमें 146 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू से जुटाए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सेदारी बेचेंगे. EMS Ltd का OFS 175 करोड़ रुपए का है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने EMS IPO पर बुलिश सलाह दी है. उन्होंने कहा कि निवेशक बड़े लिस्टिंग गेन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. IPO का साइज और प्राइस दोनों छोटे होने के चलते निवेशकों को पसंद आएगा. कंपनी का ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा है. इसके अलावा 1745 करोड़ रुपए का दमदार ऑर्डरबुक भी है.
खास बात यह है कि EMS Ltd पूरी तरह कर्जमुक्त कंपनी है. वैल्युएशंस भी आकर्षक हैं. अनिल सिंघवी ने कहा कि EMS के आय का बड़ा हिस्सा केवल उत्तर प्रदेश से आता है. कंपनी सिर्फ सरकारी ऑर्डर पर ही निर्भर है. फ्री कैश फ्लो भी निगेटिव है. कंपनी को बड़े वर्किंग कैपिटल की जरूरत है.
EMS ने प्री-IPO में एंकर निवेशकों को अच्छी रकम जुटा ली है. इसके तहत एंकरबुक ने 96.6 करोड़ रुपए का निवेश किया है. एंकर निवेशकों में Nav Capital VCC- NAV emerging star fund (24.2%), Abakkus Diversified Alpha Fund (20.8%), Saint Capital Fund (15.6%), Meru Investment Fund (15.6%), BOFA Securities Europe (15.6%), Morgan Stanley (Singapore) (8.3%) शामिल हैं.
EMS Ltd वॉटर और वेस्टवॉटर कलेक्शन, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल में टर्नकी सर्विसेज देती है. कंपनी सरकार के लिए वॉटर, वेस्टवॉटर और वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट के इंजीनियरिंग, डिजाइन, कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस का काम करती है. साथ ही पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन इंफ्रा के इलेक्ट्रिकल वर्क्स, डिजाइन & कंस्ट्रक्शन भी करते हैं
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें