आंख मूंद कर मत लगा देना पैसे! IPO से पहले ही Lenskart को लेकर आईं 5 बड़ी खबरें, कुछ खुशी देंगी और कुछ टेंशन

अगर आपने भी मन बना लिया है कि लेंसकार्ट का आईपीओ आते ही उसमें पैसे लगाने हैं, तो एक बार आपको लेंसकार्ट के बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए, आपके ही काम की हैं. इनमें कुछ आपके लिए अच्छी हैं, तो कुछ टेंशन देने वाली.
आंख मूंद कर मत लगा देना पैसे! IPO से पहले ही Lenskart को लेकर आईं 5 बड़ी खबरें, कुछ खुशी देंगी और कुछ टेंशन

आईवियर स्टार्टअप (Startup) लेंसकार्ट (Lenskart) ने आईपीओ (IPO) लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. कंपनी ने सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) भी जमा कर दिया है. इस प्रॉस्पेक्टस से लेंसकार्ट के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं. बता दें कि इस दस्तावेज में कंपनी अपने बारे में सारी बातें सेबी को बताती है.

अगर आपने भी मन बना लिया है कि लेंसकार्ट का आईपीओ आते ही उसमें पैसे लगाने हैं, तो एक बार आपको लेंसकार्ट के बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए, आपके ही काम की हैं. इनमें कुछ आपके लिए अच्छी हैं, तो कुछ टेंशन देने वाली.

1- नहीं मिल रही ग्लोबल हेड सुमीत कपाही की डिग्री

Add Zee Business as a Preferred Source

डीआरएचपी दस्तावेज के अनुसार, लेंसकार्ट में सोर्सिंग के ग्लोबल हेड सुमीत कपाही को दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली अपनी बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट नहीं मिल रही है. कपाही ने विश्वविद्यालय को कई ईमेल और लेटर लिखकर अपनी डिग्री प्रमाणपत्र की प्रतियों का अनुरोध किया है और विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मार्कशीट के लिए आवेदन भी किया है. हालांकि, उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि विश्वविद्यालय उनके अनुरोधों का समय पर जवाब देगा या नहीं. लेंसकार्ट ने आगे कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कपाही भविष्य में अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर पाएंगे.

2- प्रमोटर भी बेच रहे हैं अपने कुछ शेयर

मार्केट रेगुलेटर के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर और 13.22 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है. OFS में प्रमोटर पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी और सुमीत कपाही भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे.

पीयूष बंसल 2,04,88,978 शेयर बेच रहे हैं, जो उन्होंने 18.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे. नेहा बंसल 57,36,914 शेयर बेच रही हैं, जिन्होंने उन्होंने 7.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिया था. अमित चौधरी 28,68,457 शेयर बेच रहे हैं, जिन्हें उन्होंने 8.16 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदा था. सुमीत कपाही 28,68,457 शेयर बेच रहे हैं, जो 8.11 रुपये प्रति शेयर पर उन्होंने खरीदे थे.

3- शेयरधारकों से खरीदे 221.1 करोड़ के शेयर

पीयूष बंसल ने लेंसकार्ट के आईपीओ से पहले ही कंपनी के शेयरहोल्डर्स से 221.1 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. इसकी जानकारी भी कंपनी ने डीआरएचपी में दी है. डीआरएचपी दाखिल करने से पहले ही पीयूष बंसल ने यह अहम कदम उठा लिया था.

4- लेंसकार्ट को हुआ 297.3 करोड़ का मुनाफा

आईपीओ लाने से पहले ही कंपनी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कंपनी मुनाफे में आ गई है. लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2024-25 में 297.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. बता दें कि इससे पिछले साल कंपनी को 10.1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. कंपनी ने अपने मार्जिन्स पर काम किया, जिसके चलते वह मुनाफे में आ सकी. लेंसकार्ट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 22.5 फीसदी उछल कर 6652.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

5- स्पेन के चश्मों के ब्रांड को खरीदा!

आईपीओ लाने से पहले ही लेंसकार्ट ने स्पेन के चश्मों के ब्रांड Meller में 80 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. यह हिस्सेदारी कंपनी ने 407 करोड़ रुपये में खरीदी है. यह अधिग्रहण लेंसकार्ट की सिंगापुर की सब्सिडियरी के जरिए किया गया है. इससे लेंसकार्ट को विदेशी बाजारों में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6