DMart के फाउंडर का इस कंपनी पर बड़ा दांव! IPO से पहले किया ₹90 करोड़ का निवेश, इश्यू अगले हफ्ते खुलने की उम्मीद

Lenskart IPO: दमानी का यह निवेश लेंसकार्ट के आने वाले आईपीओ से ठीक पहले हुआ है, जिसके सब्सक्रिप्शन अगले हफ्ते खुलने की उम्मीद है. 
DMart के फाउंडर का इस कंपनी पर बड़ा दांव! IPO से पहले किया ₹90 करोड़ का निवेश, इश्यू अगले हफ्ते खुलने की उम्मीद

Lenskart IPO: दिग्गज निवेशक और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Dmart) के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने आईपीओ से पहले लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में करीब 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है.यह निवेश कंपनी के प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड के तहत किया गया है. दमानी का यह निवेश लेंसकार्ट के आने वाले आईपीओ से ठीक पहले हुआ है, जिसके सब्सक्रिप्शन अगले हफ्ते खुलने की उम्मीद है.

2,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

आईपीओ दस्तावेजों के मुताबिक, लेंसकार्ट (Lenskart) नए इक्विटी शेयर जारी कर 2,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसके साथ ही कंपनी के प्रवर्तक और मौजूदा निवेशक 13.22 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे.

OFS के तहत अपने हिस्से के शेयर बेचने वालों में शामिल हैं-

प्रोमोटर्स-

पीयूष बंसल
नेहा बंसल
अमित चौधरी
सुमीत कपाही

निवेशक-

SVF II Lightbulb (Cayman) Ltd
Schroders Capital Private Equity Asia Mauritius Ltd
PI Opportunities Fund – II
Macritchie Investments Pte. Ltd.
Kedaara Capital Fund II LLP
Alpha Wave Ventures LP

आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कई रणनीतिक पहलों के लिए करने की योजना बना रही है. इन राशि का इस्तेमाल भारत में नए कंपनी-स्वामित्व वाले और कंपनी-प्रचालित (CoCo) स्टोर्स की स्थापना के लिए कैपिटल एक्पेंडिचर, इन स्टोर्स से जुड़े लीज, किराया और लाइसेंस भुगतान, टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, ब्रांड मार्केटिंग और प्रमोशन के जरिए ब्रांड की पहचान बढ़ाना, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

2013 में खोला अपना पहला रिटेल स्टोर

2008 में स्थापित लेंसकार्ट ने 2010 में एक ऑनलाइन आईवियर प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और 2013 में दिल्ली में पहला ऑफलाइन स्टोर खोला. आज कंपनी देश की सबसे बड़ी आईवियर ब्रांड्स में से एक बन चुकी है, जिसके भारत और विदेशों में सैकड़ों रिटेल स्टोर्स हैं.

इश्यू मैनेजर्स

लेंसकार्ट आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख वित्तीय संस्थानों द्वारा किया जाएगा, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital Company), मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एवेंडस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज शामिल हैं.

297.3 करोड़ का मुनाफा

लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2024-25 में 297.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. बता दें कि इससे पिछले साल कंपनी को 10.1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. कंपनी ने अपने मार्जिन्स पर काम किया, जिसके चलते वह मुनाफे में आ सकी. लेंसकार्ट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 22.5 फीसदी उछल कर 6652.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

स्पेन के चश्मों के ब्रांड को खरीदा

आईपीओ लाने से पहले ही लेंसकार्ट ने स्पेन के चश्मों के ब्रांड Meller में 80 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. यह हिस्सेदारी कंपनी ने 407 करोड़ रुपये में खरीदी है. यह अधिग्रहण लेंसकार्ट की सिंगापुर की सब्सिडियरी के जरिए किया गया है. इससे लेंसकार्ट को विदेशी बाजारों में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs

Q1. लेंसकार्ट ने आईपीओ से पहले कितना निवेश मिला है?
लेंसकार्ट को आईपीओ से पहले डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी से लगभग 90 करोड़ रुपये का निवेश मिला है.

Q2. लेंसकार्ट आईपीओ के ज़रिए कितनी राशि जुटाने की योजना बना रही है?
कंपनी 2,150 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करके पूंजी जुटाने की योजना बना रही है.

Q3. आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा?
लेंसकार्ट आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से CoCo स्टोर्स खोलने के लिए कैपेक्स, इन स्टोर्स के लीज़, किराया और लाइसेंस भुगतान में किया जाएगा.

Q4. लेंसकार्ट की शुरुआत कब और कैसे हुई थी?
लेंसकार्ट की स्थापना 2008 में हुई थी. 2010 में यह एक ऑनलाइन आईवियर प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च हुई.

Q5.लेंसकार्ट के संस्थापक कौन हैं?
कंपनी के संस्थापक हैं पीयूष बंसल, जिन्होंने लेंसकार्ट को एक तकनीकी और रिटेल-आधारित आईवियर ब्रांड के रूप में विकसित किया.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6