&format=webp&quality=medium)
Canara Robeco AMC IPO: आज है केनरा रोबेक असेट मैनेजमेंट कंपनी के IPO में निवेश का आख़िरी मौका. भारत की दूसरी सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के जरिए बाज़ार में कदम रखा है. IPO के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 9 से 13 अक्टूबर तक खुली थी और आज इसका आख़िरी दिन है. कंपनी का यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके ज़रिए दोनों प्रमोटर केनरा बैंक और ओरिक्स कॉरपोरेशन यूरोप N.V. अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.
आखिरी दिन दोपहर 1 बजे के आसपास आईपीओ के लिए कुल 0.95 गुना सब्सक्रिप्शन आया था. वहीं, रीटेल निवेशकों की ओर से 1.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. गैर संस्थागत निवेशकों की ओर से 1.54 गुना सब्सक्रिप्शन था, लेकिन क्वॉलिफाइड संस्थागत निवेशकों की ओर से बस 0.13 गुना सब्सक्रिप्शन ही आया था.
इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 100% से घटकर 75% रह जाएगी, जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 25% होगी.
Pre-Issue | Post-Issue | |
Promoter | 100% | 75% |
Public | 0% | 25% |
केनरा रोबेको AMC भारत की दूसरी सबसे पुरानी म्यूचुअल फंड कंपनी है, जो देशभर में निवेशकों को इक्विटी और डेब्ट स्कीम्स के जरिए वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं देती है. 30 जून 2025 तक, कंपनी 26 स्कीम्स मैनेज कर रही थी, जिसमें 12 इक्विटी, 10 डेब्ट और 4 हाइब्रिड स्कीम्स शामिल हैं. इसका क्वार्टरली एवरेज AUM ₹1,110.52 अरब रहा.
कंपनी की बड़ी ताकत इसका Canara Bank का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जिससे यह देशभर में रिटेल निवेशकों तक पहुंच बनाती है. फिलहाल, इसका 91% AUM इक्विटी स्कीम्स से और 88% AUM रिटेल इन्वेस्टर्स से आता है, जो इसे रिटेल-ड्रिवन AMC बनाता है.
ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने इस IPO पर कहा कि यह इश्यू रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए लंबी अवधि का मौका है. उनके मुताबिक, कंपनी की ब्रांड वैल्यू, मज़बूत प्रमोटर बैकिंग और इक्विटी-ड्रिवन ग्रोथ ट्रेंड इसे फंडामेंटली साउंड बनाते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह OFS है, यानी कंपनी में नई पूंजी नहीं आएगी. इसलिए शॉर्ट टर्म में लिस्टिंग गेन लिमिटेड रह सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेशक यहां से वैल्यू क्रिएशन की उम्मीद रख सकते हैं.
कुल मिलाकर, केनरा रोबेको AMC IPO उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन में भरोसा रखते हैं और शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी से नहीं घबराते. अनिल सिंघवी के मुताबिक, जो निवेशक रिस्क ले सकते हैं, वे इस IPO में लंबी अवधि के लिए अप्लाई करें.