AI कंपनी का आने वाला है IPO! वर्ल्ड के दिग्गज निवेशकों के बीच पहले से चर्चा में है कंपनी

ChatGPT बनाने वाली OpenAI आने वाले हफ्तों में गोपनीय तरीके से IPO फाइल करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Goldman Sachs और Morgan Stanley के साथ मिलकर जरूरी दस्तावेज तैयार कर रही है.
AI कंपनी का आने वाला है IPO! वर्ल्ड के दिग्गज निवेशकों के बीच पहले से चर्चा में है कंपनी

AI कंपनी का आने वाला है IPO. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

दुनिया भर में AI को लेकर जितनी तेजी से हलचल बढ़ी है, उसमें OpenAI का नाम सबसे आगे दिखाई देता है. ChatGPT के जरिए लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी तक पहुंच चुकी यह कंपनी अब एक और बड़े मोड़ की तरफ बढ़ रही है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI आने वाले कुछ हफ्तों में Confidential IPO filing कर सकती है.

यानी कंपनी शुरुआती दस्तावेज गुप्त तरीके से जमा करेगी ताकि बाजार की स्थिति और निवेशकों की प्रतिक्रिया को समझा जा सके. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Goldman Sachs और Morgan Stanley के साथ मिलकर तैयारी कर रही है. हालांकि IPO की टाइमिंग अभी पूरी तरह तय नहीं मानी जा रही. अगर बाजार की स्थिति अनुकूल रही तो सितंबर तक OpenAI का IPO सामने आ सकता है.

क्यों इतना बड़ा माना जा रहा है OpenAI का IPO?

AI इंडस्ट्री इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती टेक दौड़ बन चुकी है. ऐसे में OpenAI की एंट्री शेयर बाजार में सिर्फ एक कंपनी की लिस्टिंग नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे पूरे AI सेक्टर के लिए टर्निंग पॉइंट की तरह देखा जा रहा है. San Francisco स्थित OpenAI की निजी बाजार में वैल्यूएशन इस साल की फंडिंग राउंड के बाद करीब 730 बिलियन डॉलर बताई गई थी. यही वजह है कि यह IPO दुनिया के सबसे चर्चित टेक ऑफर्स में शामिल हो चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक-

  • AI कंपनियों में निवेश की होड़ तेजी से बढ़ रही है.
  • बड़े वॉल स्ट्रीट बैंक इस सेक्टर में भारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
  • टेक कर्मचारियों के लिए यह बड़ा वेल्थ मोमेंट बन सकता है.
  • Silicon Valley में नई पीढ़ी के अरबपतियों की चर्चा तेज हो गई है.
  • सिर्फ OpenAI नहीं, पूरी AI इंडस्ट्री दौड़ में

OpenAI अकेली कंपनी नहीं है जो शेयर बाजार की तरफ बढ़ रही है. रिपोर्ट में कई दूसरी बड़ी AI और टेक कंपनियों का भी जिक्र किया गया.

कंपनीस्थिति
OpenAIसंभावित IPO तैयारी
SpaceXअगले महीने तक बाजार में आने की संभावना
AnthropicIPO की दिशा में कदम

रिपोर्ट में कहा गया कि SpaceX की वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी गई है. वहीं OpenAI की प्रतिद्वंदी Anthropic भी भारी निवेश जुटाने के बाद पब्लिक मार्केट की तरफ बढ़ रही है. इससे साफ दिख रहा है कि AI सेक्टर अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक ताकत का केंद्र बनता जा रहा है.

लेकिन AI को लेकर डर भी बढ़ रहा है

जहां एक तरफ AI कंपनियों की वैल्यूएशन आसमान छू रही है, वहीं दूसरी तरफ विरोध भी तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट में बताया गया कि कई समुदाय अपने इलाकों में बन रहे बड़े डेटा सेंटर्स का विरोध कर रहे हैं. लोगों को डर है कि AI का असर नौकरियों, पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. अमेरिका में कई समूह AI के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • पैरेंट ग्रुप्स
  • धार्मिक संगठन
  • पर्यावरण कार्यकर्ता
  • पूर्व राजनीतिक एक्टिविस्ट

इन लोगों का कहना है कि AI तकनीक भविष्य में बड़े सामाजिक बदलाव ला सकती है जिनका असर आम लोगों पर पड़ेगा.

Elon Musk केस से भी मिली राहत

OpenAI के लिए इस हफ्ते एक और बड़ी राहत आई. रिपोर्ट के मुताबिक Elon Musk की तरफ से दायर उस मुकदमे को अदालत और जूरी ने खारिज कर दिया जिसका मकसद OpenAI के नए for-profit ढांचे को चुनौती देना था. इसे OpenAI की संभावित लिस्टिंग के रास्ते की बड़ी कानूनी बाधा हटने के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि AI इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा और कानूनी लड़ाइयों का दौर अभी खत्म होता नहीं दिख रहा.

IPO से क्या बदल सकता है?

अगर OpenAI का IPO सफल रहता है तो इसके कई बड़े असर दिखाई दे सकते हैं. संभावित बदलाव-

  • AI कंपनियों में निवेश और तेजी से बढ़ सकता है.
  • टेक शेयर बाजार में नई उछाल देखने को मिल सकती है.
  • AI सेक्टर में नौकरी और वेतन दोनों बढ़ सकते हैं.
  • दुनिया भर में AI रिसर्च पर फोकस और मजबूत हो सकता है.

लेकिन इसके साथ सवाल भी उतने ही बड़े हैं. कि क्या AI कंपनियों की बढ़ती ताकत सरकारों और समाज के लिए चुनौती बनेगी? क्या आम लोग AI के प्रभाव को लेकर और ज्यादा चिंतित होंगे और क्या टेक कंपनियों की यह दौड़ दुनिया की नई आर्थिक लड़ाई बन जाएगी. फिलहाल OpenAI का अगला कदम पूरी दुनिया की नजरों में है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6