IPO: बेलराइज इंडस्ट्रीज का आईपीओ 21 मई को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर फिक्स, जानिए पूरी डीटेल

Belrise Industries IPO: बेलराइज इंडस्ट्रीज का आईपीओ 21 मई को खुलेगा और 23 मई को बंद होगा. एंकर निवेशक 20 मई को बोली लगा पाएंगे.
IPO: बेलराइज इंडस्ट्रीज का आईपीओ 21 मई को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर फिक्स, जानिए पूरी डीटेल

Belrise Industries IPO: ऑटो व्हीकल कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज (Belrise Industries) ने अपने 2,150 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा, आईपीओ 21 मई को खुलेगा और 23 मई को बंद होगा. एंकर निवेशक 20 मई को बोली लगा पाएंगे.

Belrise Industries IPO: लॉट साइज

यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है. बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ लॉट साइज 166 इक्विटी शेयर है और उसके बाद 166 इक्विटी शेयरों के गुणकों में है. Belrise Industries आईपीओ के एक लॉट के लिए रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14,940 लगाने होंगे. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट्स या 2,158 शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए पब्लिक इश्यू में 50% से अधिक शेयर आरक्षित नहीं किए हैं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15% से कम नहीं, और खुदरा निवेशकों के लिए 35% से कम प्रस्ताव आरक्षित नहीं किया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Belrise Industries IPO Details

बेलराइज इंडस्ट्रीज आईपीओ के शेयरों के आवंटन 26 मई को किया जाएगा और कंपनी 27 मई को रिफंड शुरू करेगी, जबकि रिफंड के बाद उसी दिन शेयर आवंटियों के डीमैट खाते में जमा कर दिए जाएंगे. बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर 28 मई को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होने की संभावना है.

Belrise Industries IPO Managers

बेलराइज इंडस्ट्रीज (Belrise Industries) आईपीओ के रजिस्ट्रार MUFG Intime India है. इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Axis Capital, HSBC Securities and Capital Markets (India), Jefferies India और SBI Capital Markets शामिल हैं.

IPODetails
Company NameBelrise Industries
IndustryAutomotive Component Manufacturing
IPO TypeFresh Issue Only (No OFS)
IPO SizeRs 2,150 crore
Price BandRs 85–90 per share
IPO Opening DateMay 21, 2025
IPO Closing DateMay 23, 2025
Anchor Investor Bidding DateMay 20, 2025
Investor Quota Allocation50% QIBs, 35% Retail, 15% Non-Institutional Investors
Minimum Bid Lot166 shares
Bid Lot MultiplesIn multiples of 166 shares
Book-Running Lead ManagersAxis Capital, HSBC Securities, Jefferies India, SBI Capital Markets

कंपनी का बिजनेस

बेलराइज इंडस्ट्रीज (Belrise Industries) भारत में स्थित एक ऑटो व्हीकल कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया, वाणिज्यिक वाहनों और कृषि वाहनों के लिए सुरक्षा-महत्वपूर्ण प्रणालियों व अन्य इंजीनियरिंग समाधानों की विविध श्रृंखला पेश करती है. कंपनी के ग्राहकों में बजाज, होंडा, हीरो, जगुआर लैंड रोवर, रॉयल एनफील्ड, वीई कमर्शियल व्हीकल्स, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं. 30 जून, 2024 तक, कंपनी दुनिया भर में कुल 27 ओईएम को सेवाएं देती है. कंपनी ने 30 जून, 2024 तक आठ राज्यों के नौ शहरों में 15 विनिर्माण संयंत्र स्थापित किए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6