&format=webp&quality=medium)
B.A.G. Convergence IPO: डिजिटल मीडिया कंपनी B.A.G. Convergence Limited (B.A.G.), जो News24 और E24 Bollywood जैसी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मैनेज करती है, अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 30 सितंबर 2025 को खोलने जा रही है. यह इश्यू 3 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा और कंपनी इस पब्लिक इश्यू से ₹48.72 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रख रही है.
कंपनी इस IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल बिज़नेस एक्सपैंशन, कंटेंट के अधिग्रहण और प्रोडक्शन, ब्रांड बिल्डिंग खर्च और जनरल कॉरपोरेट पर्पज़ के लिए करेगी.
कंपनी की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा शुक्ला ने कहा, “B.A.G. Convergence Limited 2007 से भारत के डिजिटल मीडिया लैंडस्केप को आकार दे रही है. News24, News24 Sports, E24 Bollywood, Darshan 24 और Auto24 (MotoX24) जैसे ब्रांड्स के जरिए कंपनी वेब, मोबाइल ऐप्स, सोशल मीडिया और कनेक्टेड टीवी पर करोड़ों दर्शकों तक पहुंच बना चुकी है. हमारे पास YouTube पर 29 मिलियन सब्सक्राइबर्स और Facebook पर 31 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यह IPO हमें बिज़नेस विस्तार, हाई-क्वालिटी कंटेंट प्रोडक्शन और ब्रांड स्ट्रेंथनिंग में मदद करेगा.”
B.A.G. Convergence की स्थापना 2007 में हुई थी. कंपनी डिजिटल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन (Text, Audio, Video, Infographics) में काम करती है. इसके पास News24, News24 Sports, E24 Bollywood, Darshan 24, Auto 24 (MotoX24), Regional News जैसे चैनल्स हैं. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹3,563.35 लाख, EBITDA ₹1,399.46 लाख और PAT ₹909.71 लाख था.