Ather Energy IPO: साल के पहले आईपीओ में होगी कमाई? Apply करें या नहीं- जानें Anil Singhvi की पक्की राय

Ather Energy IPO: मार्केट गुरू अनिल सिंघवी ने एथर एनर्जी के इस आईपीओ पर अपनी राय दी है. उन्होंनेइसे "एक और संभावनाओं से भरा स्टार्टअप" बताया, लेकिन साथ ही यह भी चेताया है कि कंपनी को पूरी तरह से मुनाफे में आने में अभी कम से कम दो साल का समय लगेगा.
Ather Energy IPO: साल के पहले आईपीओ में होगी कमाई? Apply करें या नहीं- जानें Anil Singhvi की पक्की राय

Ather Energy IPO: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार, 28 अप्रैल को निवेशकों के लिए खुल गया है. मंगलवार को आईपीओ का दूसरा दिन है. कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से करीब ₹2,981 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. इसमें 8.18 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं, साथ ही 1.1 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. पहले दिन, आईपीओ को 16% सब्सक्रिप्शन मिला.

मार्केट गुरू अनिल सिंघवी ने एथर एनर्जी के इस आईपीओ पर अपनी राय दी है. उन्होंनेइसे "एक और संभावनाओं से भरा स्टार्टअप" बताया, लेकिन साथ ही यह भी चेताया है कि कंपनी को पूरी तरह से मुनाफे में आने में अभी कम से कम दो साल का समय लगेगा.

Ather Energy के IPO में पैसा लगाएं या नहीं?

Add Zee Business as a Preferred Source

अनिल सिंघवी का मानना है कि कम जोखिम उठाने वाले और अल्पकालिक निवेशक इस समय इस आईपीओ से दूरी बनाए रखें और लिस्टिंग के बाद खरीदारी पर विचार करें. यह आईपीओ खासकर संस्थागत निवेशकों के लिए ज्यादा सही माना जा रहा है. वहीं हाई रिस्क उठाने वाले निवेशक इसमें 2-3 साल के नजरिए के साथ पैसा लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें यह भी तैयार रहना चाहिए कि लिस्टिंग के बाद अगर शेयर प्राइस नीचे आता है तो और निवेश करना पड़ सकता है.

Ather Energy पर पॉजिटिव बातें क्या हैं?

प्री-IPO चरण में हीरो ग्रुप सहित कई बड़े निवेशकों ने निवेश किया है. प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी की मजबूत स्थिति है. कंपनी के सामने ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं. रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर मजबूत फोकस है. अनुभवी, युवा और ऊर्जावान प्रवर्तकों की टीम का नेतृत्व है. एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल है. प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का लाभ लिए बिना भी कंपनी ने अच्छा विकास दिखाया है.

Ather Energy क सामने क्या हैं चुनौती?

कंपनी के सामने कई चुनौतियां हैं. बाजार में भारी प्रतिस्पर्धा, जहां बड़े खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं. सरकारी सब्सिडी पर अत्यधिक निर्भरता है. EBITDA स्तर पर अब भी कंपनी घाटे में काम कर रही है. दिसंबर 2024 तक ₹717 करोड़ का निगेटिव कैश फ्लो था. दिसंबर 2024 तक कंपनी के कर्ज में बढ़ोतरी होकर ₹1121 करोड़ हो चुकी है.

आखिर में, एनालिसिस से साफ है कि रिस्क एपेटाइट रखने वाले निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म नजरिए से Ather Energy IPO अच्छा मौका हो सकता है. हालांकि, कंपनी के मौजूदा वित्तीय आंकड़े और प्रतिस्पर्धी माहौल को देखते हुए सावधानी से फैसला करना चाहिए. अनिल सिंघवी की सलाह को ध्यान में रखते हुए, कम जोखिम वाले निवेशकों को लिस्टिंग के बाद खरीदारी का मौका ढूंढना चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6