&format=webp&quality=medium)
Anthem Biosciences IPO: Bengaluru स्थित CRDMO कंपनी Anthem Biosciences का ₹3,395 करोड़ का IPO सोमवार, 14 जुलाई को खुल चुका है और यह 16 जुलाई तक खुला रहेगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं है. कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होंगे. IPO का प्राइस बैंड ₹540 से ₹570 प्रति शेयर तय किया गया है और न्यूनतम 26 शेयरों के एक लॉट में बोली लगाई जा सकती है.
IPO के दूसरे दिन सुबह 10:50 बजे तक इस इश्यू को कुल 1.18 गुना सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 0.85 गुना. NII यानी HNI निवेशकों की हिस्सेदारी 2.70 गुना और QIB सेगमेंट की हिस्सेदारी 0.37 गुना भरी गई थी. इस इश्यू का शेयर अलॉटमेंट 17 जुलाई 2025 को होने की संभावना है. इसके रजिस्ट्रार KFin Technologies Ltd हैं, और प्रमुख लीड मैनेजर्स में JM Financial, Citigroup, JP Morgan India और Nomura शामिल हैं.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Anthem Biosciences के IPO पर "Apply for Good Listing Gain and Long Term" की सलाह दी है. उन्होंने इसे फार्मा पोर्टफोलियो में 2-3 साल के लिए रखने लायक स्टॉक बताया है. अगर पॉजिटिव पॉइंट्स की बात करें तो कंपनी के पास अनुभवी और प्रोफेशनल प्रमोटर्स की मजबूत टीम है. यह कंपनी CRDMO (Contract Research, Development, and Manufacturing Organization) स्पेस में मार्केट लीडर है. ब्लॉकबस्टर ड्रग्स के डेवलपमेंट में इसका मजबूत रिकॉर्ड रहा है. लंबे समय के ग्राहकों के साथ संबंध और पॉजिटिव कैश फ्लो, लगभग ना के बराबर कर्ज, और सभी फाइनेंशियल पैरामीटर पर Peers से बेहतर प्रदर्शन इसका बड़ा प्लस है. उन्होंने कहा कि आकार में यह भले ही Divi's Labs से छोटी हो, लेकिन गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं है.
लेकिन कुछ निगेटिव्स भी हैं. कंपनी की 14% आय एक ही ग्राहक – Davos Pharma से आती है, जिससे client concentration risk बना रहता है. R&D खर्च में गिरावट की प्रवृत्ति चिंता का विषय हो सकती है. कंपनी का भविष्य मॉलिक्यूल्स की सफलता पर निर्भर करता है, जो रिस्क भी है. हालांकि वैल्यूएशन के मोर्चे पर यह बहुत महंगा नहीं, बल्कि उचित मूल्यांकन पर उपलब्ध माना जा रहा है.
Anthem Biosciences का IPO फार्मा सेक्टर में एक प्रॉमिसिंग लॉन्ग टर्म ऑप्शन के रूप में सामने आया है. मजबूत प्रबंधन, बेहतरीन फाइनेंशियल्स और CRDMO सेगमेंट में नेतृत्व जैसी खूबियां इसे निवेश के योग्य बनाती हैं. अनिल सिंघवी की सिफारिश के अनुसार, यह IPO लिस्टिंग गेन के साथ-साथ 2-3 साल के पोर्टफोलियो होल्डिंग के लिए सही हो सकता है. यदि निवेशक लॉन्ग टर्म सोच के साथ फार्मा सेक्टर में क्वालिटी स्टॉक जोड़ना चाहते हैं, तो Anthem Biosciences एक बैलेंस्ड स्टॉक हो सकता है.