नया 'पोर्टफोलियो स्टॉक' शेयर बाजार में हो गया लिस्ट, IPO लिस्टिंग पर खूब बरसा पैसा- हर शेयर पर हुआ दमदार मुनाफा

Anthem Bioscience IPO Listing Today: IPO का प्राइस बैंड ₹540 से ₹570 प्रति शेयर तय किया गया था, इसके मुकाबले शेयर 26% के प्रीमियम पर 723 रुपये के आसपास लिस्ट हुआ है.
नया 'पोर्टफोलियो स्टॉक' शेयर बाजार में हो गया लिस्ट, IPO लिस्टिंग पर खूब बरसा पैसा- हर शेयर पर हुआ दमदार मुनाफा

Anthem Bioscience IPO Listing Today: Bengaluru स्थित CRDMO कंपनी Anthem Biosciences का ₹3,395 करोड़ का IPO सोमवार, 21 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं था. ये इशू 63 गुना भरा था. इसी तरह इसकी लिस्टिंग भी मजबूत हुई है. कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों पर लिस्ट हुए हैं. IPO का प्राइस बैंड ₹540 से ₹570 प्रति शेयर तय किया गया था, इसके मुकाबले शेयर 26% के प्रीमियम पर 723 रुपये के आसपास लिस्ट हुआ है. निवेशक इस इशू में न्यूनतम 26 शेयरों के एक लॉट में बोली लगाई जा सकती थी. Anthem Biosciences Share Price BSE पर 26.86% प्रीमियम के साथ 723.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

आगे Anthem Bioscience Share में क्या करें?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि इसके 570 के इशू प्राइस के मुकाबले 700 से ऊपर 715-730 के रेंज में लिस्ट होने का अनुमान था. हमने इसमें अच्छे लिस्टिंग गेन के साथ-साथ 2-3 सालों के नजरिए से पैसा लगाने की सलाह दी थी. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टर्स इसे 675 के स्टॉपलॉस पर होल्ड करके चल सकते हैं. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को इसे अपने पोर्टफोलियो में जरूर होल्ड करके रखना चाहिए.

Anthem Biosciences का IPO खुलने के बाद अनिल सिंघवी ने इसपर "Apply for Good Listing Gain and Long Term" की सलाह दी थी. उन्होंने इसे फार्मा पोर्टफोलियो में 2-3 साल के लिए रखने लायक स्टॉक बताया था.

Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह

कंपनी के बारे में

कंपनी के फंडामेंटल्स की बात करें तो कंपनी के पास अनुभवी और प्रोफेशनल प्रमोटर्स की मजबूत टीम है. यह कंपनी CRDMO (Contract Research, Development, and Manufacturing Organization) स्पेस में मार्केट लीडर है. ब्लॉकबस्टर ड्रग्स के डेवलपमेंट में इसका मजबूत रिकॉर्ड रहा है. लंबे समय के ग्राहकों के साथ संबंध और पॉजिटिव कैश फ्लो, लगभग ना के बराबर कर्ज, और सभी फाइनेंशियल पैरामीटर पर Peers से बेहतर प्रदर्शन इसका बड़ा प्लस है. आकार में यह भले ही Divi's Labs से छोटी हो, लेकिन गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं है.

10 ब्रांड तो रोज सुनते हैं… पर क्या उनके पूरे नाम जानते हो?

लेकिन कुछ निगेटिव्स भी हैं. कंपनी की 14% आय एक ही ग्राहक- Davos Pharma से आती है, जिससे client concentration risk बना रहता है. R&D खर्च में गिरावट का ट्रेंड चिंता का विषय हो सकता है. कंपनी का भविष्य मॉलिक्यूल्स की सफलता पर निर्भर करता है, जो रिस्क भी है. हालांकि वैल्यूएशन के मोर्चे पर यह बहुत महंगा नहीं, बल्कि रीजनेबल वैल्युएशन पर मिल रहा है.

Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6