Anand Rathi Share Price: 21 गुना सब्सक्राइब होने के बाद लिस्ट हुआ IPO, लिस्टिंग होते ही दौड़ा शेयर; जानें कितना हुआ मुनाफा

Anand Rathi Share Price: कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹393 से ₹414 प्रति शेयर तय किया था, इसके मुकाबले इसकी थोड़ी सुस्त लिस्टिंग हुई. शेयर BSE पर 4.37% प्रीमियम पर 432.10 रुपये पर लिस्ट हुआ.
Anand Rathi Share Price: 21 गुना सब्सक्राइब होने के बाद लिस्ट हुआ IPO, लिस्टिंग होते ही दौड़ा शेयर; जानें कितना हुआ मुनाफा

Anand Rathi Share Price: घरेलू ब्रोकिंग फर्म Anand Rathi Securities का आईपीओ मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया. इस आईपीओ का 21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. निवेशकों में इसे लेकर उत्साह रहा. कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹393 से ₹414 प्रति शेयर तय किया था, इसके मुकाबले इसकी थोड़ी बढ़त के साथ लिस्टिंग हुई. शेयर BSE पर 4.37% प्रीमियम पर 432.10 रुपये पर लिस्ट हुआ. इसके बाद शेयर करीब 8% की तेजी के साथ 441 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इस आईपीओ में निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिहाज से पैसे लगाने की सलाह दी थी. लिस्टिंग के पहले उन्होंने इसके 440-450 रेंज में लिस्ट होने का अनुमान लगाया था. निवेशकों को आईपीओ प्राइस के नीचे स्टॉपलॉस लगाकर होल्ड करने की राय है.

फंड का क्या करेगी कंपनी?

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी इस इश्यू से कुल ₹745 करोड़ जुटा रही है, जिसमें से ₹550 करोड़ लंबे समय के वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने में लगाए जाएंगे, जबकि बाकी रकम जनरल कॉरपोरेट पर्पस में जाएगी. IPO के बाद कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप ₹2,596 करोड़ होगा. इश्यू के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी 98.1% से घटकर 69.9% पर आ जाएगी, जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी बढ़कर 30.1% होगी.

आनंद राठी आईपीओ का सब्सक्रिप्शन देखे तो इसे कुल 20.7x सब्सक्राइब किया गया था. रीटेल में 4.8x, NII में 28.6x और QIB 43.8x सब्सक्रिप्शन आया.

क्या करती है कंपनी? जानें पॉजिटिव और निगेटिव

Anand Rathi Group के तहत यह कंपनी बैंकिंग सर्विसेज, मार्जिन ट्रेडिंग, म्यूचुअल फंड्स, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड जैसी नॉन-ब्रोकिंग सेवाएं भी देती है. कंपनी के पास 1,86,859 एक्टिव ग्राहक हैं और भारत के 54 शहरों में 90 ब्रांच का नेटवर्क है.

कंपनी के पास अनुभवी और क्वालिफाइड प्रमोटर्स हैं. मजबूत ब्रांड और लीडरशिप है. देशभर में नेटवर्क और मजबूत क्लाइंट बेस हैं. रेवेन्यू और प्रॉफिट में लगातार तेजी दिखी है. क्लाइंट्स से हाई रेवेन्यू जनरेशन होता है. मार्केट में ब्रोकरेज सेक्टर में कड़ा कॉम्पटिशन है. कारोबार का ब्रोकिंग और मार्जिन फंडिंग पर ज्यादा निर्भर होना कंपनी के लिए रिस्क है. साथ ही कंपनी और प्रमोटर्स पर कुछ रेगुलेटरी इश्यू का मसला भी है, जो इसके लिए थोड़ा रिस्क हो सकता है.

कंपनी के फाइनेंशियल्स कैसे हैं?

पिछले तीन सालों में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है. FY23 में राजस्व ₹469 करोड़ और PAT ₹37.7 करोड़ रहा. FY24 में राजस्व बढ़कर ₹682 करोड़ और PAT ₹77.2 करोड़ हो गया. FY25 में कंपनी ने ₹846 करोड़ का राजस्व और ₹103.6 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया. मार्जिन भी FY23 के 24.8% से बढ़कर FY25 में 36.8% पर पहुंच गए हैं. कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत है और 31 मार्च 2025 तक कुल एसेट्स ₹3,365 करोड़ रही.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6