&format=webp&quality=medium)
Amir Chand Jagdish Kumar IPO पर अनिल सिंघवी की राय. (Image: AI-generated)
Amir Chand Jagdish Kumar IPO: बाजार में वॉलेटिलिटी के बावजूद आईपीओ मार्केट एक बार फिर से गुलज़ार होता दिख रहा है. मंगलवार को खुला Amir Chand Jagdish Kumar Exports Limited का IPO पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है. आज दूसरे दिन भी यह इश्यू निवेशकों के रडार पर बना हुआ है, लेकिन सवाल वही है- क्या इसमें पैसा लगाना चाहिए या लिस्टिंग के बाद इंतजार करना बेहतर रहेगा?
यह IPO पूरी तरह बुक बिल्डिंग इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू के जरिए ₹4400 करोड़ जुटाए जा रहे हैं.
प्राइस बैंड: ₹201-₹212 प्रति शेयर
फेस वैल्यू: ₹10
लॉट साइज: 70 शेयर
न्यूनतम निवेश: ₹14,840 (ऊपरी बैंड पर)
रिटेल निवेश सीमा: ₹2 लाख
बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Emkay Global और Keynote Financial शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: PhonePe IPO टलने की असली वजह क्या है? बाजार की मजबूरी या वैल्यूएशन की हकीकत- क्या समझें निवेशक?
IPO को पहले ही दिन पूरा सब्सक्रिप्शन मिल गया, लेकिन कैटेगरी-वाइज ट्रेंड थोड़ा मिक्स्ड है. यहां साफ दिखता है कि NII (हाई नेटवर्थ निवेशक) सेगमेंट में मजबूत दिलचस्पी है, जबकि रिटेल और QIB हिस्सेदारी अभी कमजोर है.

2003 में स्थापित यह कंपनी मुख्य रूप से बासमती चावल की प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट करती है.
इसके दो प्रमुख बिजनेस सेगमेंट हैं:
कंपनी का फ्लैगशिप ब्रांड “Aeroplane” है, जिसके तहत 40 से ज्यादा सब-ब्रांड्स मौजूद हैं.

मार्केट गुरु Anil Singhvi ने इस IPO पर संतुलित नजरिया दिया है. उन्होंने कहा कि कंपनी बाजार के मुश्किल वक्त में आईपीओ ला रही है. बिजनेस मॉडल में भी कुछ बहुत अच्छा और यूनीक़ नहीं हैं. इससे बड़े लिस्टेड पीयर्स हैं मार्केट में और सस्ते वैल्युएशप पर मिल रहे हैं. मार्केट कंडीशन को देखते हुए कम रिस्क लेने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के बाद निवेश करना चाहिए. हाई रिस्क ले सकने वाले निवेशक अभी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इशू प्राइस के नीचे 212 के स्टॉपलॉस लगाकर चलें.
LIVE TV:
यह IPO “हाई हाइप” वाला नहीं, बल्कि एक मीडियम क्वालिटी का इश्यू दिखता है. मजबूत ब्रांड और एक्सपोर्ट बिजनेस एक पॉजिटिव है. लेकिन महंगे वैल्यूएशन और कम मार्जिन चिंता बढ़ाते हैं. मौजूदा बाजार में जहां वोलैटिलिटी ज्यादा है, वहां सुरक्षित रणनीति यही है कि लिस्टिंग के बाद क्लैरिटी का इंतजार करें. जो निवेशक जोखिम लेने को तैयार हैं, वे सीमित अलोकेशन के साथ एंट्री ले सकते हैं.
1. क्या Amir Chand Jagdish Kumar IPO में अप्लाई करना चाहिए?
अगर आप हाई रिस्क निवेशक हैं तो अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन लो रिस्क निवेशकों को लिस्टिंग के बाद इंतजार करना चाहिए.
2. IPO पहले दिन ही क्यों भर गया?
मुख्य रूप से NII कैटेगरी की मजबूत मांग के कारण IPO जल्दी सब्सक्राइब हुआ.
3. कंपनी का सबसे बड़ा स्ट्रेंथ क्या है?
Aeroplane ब्रांड और एक्सपोर्ट बिजनेस इसका बड़ा प्लस है.
4. सबसे बड़ा रिस्क क्या है?
उच्च कर्ज, कम मार्जिन और महंगे वैल्यूएशन निवेशकों के लिए जोखिम हैं.
5. लिस्टिंग के बाद क्या रणनीति होनी चाहिए?
लिस्टिंग प्राइस और मार्केट सेंटीमेंट देखकर ही एंट्री लेना बेहतर रहेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)