New IPO Listing: All Time Plastics का शेयर बाजार में जोरदार डेब्यू, 14% प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग

New IPO Listing: 25 से 29 जुलाई तक खुले इस IPO को कुल मिलाकर 8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. सबसे ज्यादा डिमांड नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) की ओर से रही. कंपनी के शेयर BSE पर ₹314.30 पर खुले, जो इसके IPO प्राइस ₹275 से करीब 14% ज्यादा था.
New IPO Listing: All Time Plastics का शेयर बाजार में जोरदार डेब्यू, 14% प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग

New IPO Listing: ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड ने भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत की. कंपनी के शेयर BSE पर ₹314.30 पर खुले, जो इसके IPO प्राइस ₹275 से करीब 14% ज्यादा था. वहीं NSE पर ₹311.30 पर लिस्टिंग हुई, जो 13.2% का प्रीमियम है. निवेशकों के पॉजिटिव सेंटिमेंट और IPO में मिले अच्छे रिस्पॉन्स का असर लिस्टिंग में साफ दिखा.

IPO को मिला 8 गुना सब्सक्रिप्शन

25 से 29 जुलाई तक खुले इस IPO को कुल मिलाकर 8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. सबसे ज्यादा डिमांड नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) की ओर से रही, जिन्होंने अपने हिस्से को 13.5 गुना भरा. क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 10 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 5 गुना सब्सक्राइब हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

All Time Plastics IPO में आगे क्या करें निवेशक?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कहा कि इशू को 8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसके अच्छे प्रीमियम के साथ लिस्ट होने की उम्मीद थी. जिन निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया था, वो IPO प्राइस के नीचे स्टॉपलॉस लगाकर चल सकते हैं.

IPO स्ट्रक्चर और फंड का इस्तेमाल

कुल ₹400.6 करोड़ के IPO में ₹280 करोड़ का फ्रेश इश्यू (1.02 करोड़ शेयर) और ₹120.6 करोड़ का OFS (0.44 करोड़ शेयर) शामिल था. लिस्टिंग से पहले, कंपनी ने ₹120 करोड़ जुटाए, जिसमें Ashoka India Equity Investment Trust PLC, Canara Robeco MF, Bandhan MF, Edelweiss MF जैसे नामी एंकर इन्वेस्टर्स शामिल रहे. कंपनी इस राशि का इस्तेमाल गुजरात के मानेकपुर प्लांट के लिए मशीनरी खरीदने, कर्ज चुकाने, और बिजनेस एक्सपेंशन में करेगी.

कंपनी का बिजनेस मॉडल

14 साल पुराने इस प्लेयर का फोकस प्लास्टिक कंज्यूमरवेयर पर है. ऑल टाइम प्लास्टिक्स का बड़ा बिजनेस EU, UK और US जैसे इंटरनेशनल मार्केट से आता है. भारत में यह कंपनी मॉडर्न ट्रेड, सुपर डिस्ट्रीब्यूटर्स और जनरल रिटेल चैनल के जरिए ग्राहकों तक पहुंचती है. लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट कैप ₹2,058.91 करोड़ रहा. इस IPO को Intensive Fiscal Services और DAM Capital Advisors ने मैनेज किया, जबकि Kfin Technologies रजिस्ट्रार रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6