IPO से ठीक पहले Zepto के लिए नई मुश्किल, PMO से आईपीओ रोकने की मांग; क्या है पूरा मामला?

Zepto के आईपीओ को लेकर एक नई मुश्किलें सामने आ गई है. कंज्यूमर एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ने PMO और सरकार से इस आईपीओ को रोकने की मांग की है. बता दें कि 9 जून को कंपनी ने अपडेटेड DRHP फाइल किया था.
IPO से ठीक पहले Zepto के लिए नई मुश्किल, PMO से आईपीओ रोकने की मांग; क्या है पूरा मामला?

अपडेटेडे DRHP के मुताबिक, जेप्टो का आईपीओ 8010 करोड़ रुपए का होगा. (फाइल फोटो)

IPO से ठीक पहले Zepto के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो गई है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने प्रधानमंत्री कार्यालय, सेबी, कॉम्पिटिशन कमीशन और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस प्रस्तावित आईपीओ पर रोक लगाने की मांग की है. संगठन ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर सवाल उठाया है. इसने कहा कि भारी डिस्काउंटिंग की मदद से पारंपरिक किराना स्टोर्स और डिस्ट्रीब्यूशन नटवर्क पर बहुत ज्यादा दबाव बन रहा है.

AICPDF का कहना है कि Zepto के IPO को मंजूरी देने से पहले उसके बिजनेस मॉडल और बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव की स्वतंत्र समीक्षा कराई जानी चाहिए. सभी क्विक कॉमर्स कंपनियां बहुत ज्यादा कैश बर्न कर रही हैं और इनका बिजनेस घाटे में है. डिस्काउंट के कारण छोटे व्यापारियों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और रोजगार पर असर पड़ रहा है. ऐसे में गंभीर जांच के बिना Zepto के आईपीओ को मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए. जेप्टो के लिए यह आपत्ति ऐसे समय आई है जब कंपनी लिस्टिंग की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है.

Zepto IPO Updates DRHP Details

9 जून को कंपनी ने फ्रेश DRHP फाइल किया

9 जून की बात है जब Zepto ने सेबी के सामने फ्रेश DRHP फाइल किया जिसके मुताबिक यह आईपीओ 8010 करोड़ रुपए का होगा.पुराने आईपीओ का साइज 11000 करोड़ रुपए के करीब माना जा रहा था. अपडेटेड DRHP में कंपनी ने FY26 के पूरे साल के नतीजे शामिल किए हैं. इसके मुताबिक ऑर्डर वॉल्यूम और ऑर्डर वैल्यू के मामले में Zepto अब Swiggy Instamart से आगे निकल चुकी है. हालांकि बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ी Blinkit से अभी भी काफी पीछे है.

Zepto का मार्केट शेयर 32.5% पर पहुंचा

FY26 में क्विक कॉमर्स मार्केट की बात करें तो इस सेगमेंट का लीडर Blinkit है और इसका मार्केट शेयर 46.5% है. Zepto अब दूसरे नंबर पर है और इसका मार्केट शेयर 32.5% है, जबकि Instamart का मार्केट शेयर करीब 21% है. Zepto का ऑर्डर ग्रोथ रेट अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले काफी मजबूत रहा है.

अपडेटेड DRHP की 8 बड़ी बातें जो जाननी चाहिए

FY26 में रेवन्यू डबल

  • FY24: ₹4544 करोड़
  • FY25: ₹11603 करोड़
  • FY26: ₹23128 करोड़

रेवेन्यू के साथ नुकसान भी बढ़ा

  • FY24 Loss: ₹1215 करोड़
  • FY25 Loss: ₹4700 करोड़
  • FY26 Loss: ₹5905 करोड़

EBITDA अब भी नेगेटिव

  • FY24 Loss: ₹1029 करोड़
  • FY25 Loss: ₹4153 करोड़
  • FY26 Loss: ₹4746 करोड़

पिछले 3 सालों का प्रदर्शन

Financial YearRevenueNet LossEBITDA Loss
FY24₹4,544 करोड़₹1,215 करोड़₹1,029 करोड़
FY25₹11,603 करोड़₹4,700 करोड़₹4,153 करोड़
FY26₹23,128 करोड़₹5,505 करोड़₹4,746 करोड़

Orders में विस्फोटक वृद्धि

Q4FY26

  • Total Orders: 210 मिलियन
  • Daily Orders: 23.33 लाख

Q3FY26

  • Total Orders: 167 मिलियन
  • Daily Orders: 18.14 लाख

Q2FY26

  • Total Orders: 134.5 मिलियन
  • Daily Orders: 14.61 लाख

Q1FY26

  • Total Orders: 123.61 मिलियन
  • Daily Orders: 13.73 लाख

ऑर्डर ग्रोथ कैसा रहा?

तिमाही (Quarter)Total OrdersDaily Orders
Q1 FY26123.61 मिलियन13.73 लाख
Q2 FY26134.50 मिलियन14.61 लाख
Q3 FY26167.00 मिलियन18.14 लाख
Q4 FY26210.00 मिलियन23.33 लाख

डॉर्क स्टोर एक्सपैंशन पर बड़ा फोकस

  • 2027 में ₹2778 करोड़
  • 2028 में ₹3318 करोड़
  • 2029 में ₹5852 करोड़
  • 2030 में ₹4340 करोड़

31 मार्च 2026 के आधार पर Zepto के कुल 1139 डार्क स्टोर्स और 75 वेयर हाउस हैं जो लीज पर हैं. कंपनी ने 2030 तक डार्क स्टोर्स एक्सपैंशन के लिए 16290 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान रखा है. इसमें 2027 में 2778 करोड़ रुपए, 2028 में 3318 करोड़ रुपए, 2029 में 5852 करोड़ रुपए और 2030 में 4340 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान है.

Technology पर बड़ा दांव

  • 2027 में ₹2527 करोड़
  • 2028 में ₹3973 करोड़
  • 2029 में ₹4515 करोड़
  • 2030 में ₹2231 करोड़

2030 तक टेक्नोलॉजी और इन्फ्रा पर बड़े खर्च की तैयारी है. कुल 13247 रुपए खर्च करने का प्लान है.

Marketing पर अग्रेसिव खर्च करेगी कंपनी

  • 2027 में ₹570 करोड़
  • 2028 में ₹930 करोड़
  • 2029 में ₹2720 करोड़
  • 2030 में ₹980 करोड़

2030 तक कंपनी मार्केटिंग पर कुल 5200 करोड़ रुपए का बड़ा खर्च करेगी.

2030 तक खर्च का प्लान

वर्ष (Year)डार्क स्टोर्स एक्सपैंशनटेक्नोलॉजी और इन्फ्रामार्केटिंगAnnual Total
2027₹2,778 करोड़₹2,527 करोड़₹570 करोड़₹5,875 करोड़
2028₹3,318 करोड़₹3,973 करोड़₹930 करोड़₹8,221 करोड़
2029₹5,852 करोड़₹4,515 करोड़₹2,720 करोड़₹13,087 करोड़
2030₹4,340 करोड़₹2,231 करोड़₹980 करोड़₹7,551 करोड़
Total Budget₹16,290 करोड़₹13,247 करोड़₹5,200 करोड़₹34,737 करोड़


प्रमोटर नहीं बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी

कंपनी के प्रमोटर Aadit Palicha और Kaivalya Vohra आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं. आईपीओ में कुछ वर्तमान वेंचर कैपिटलिस्ट की तरफ से OFS का हिस्सा होगा

कंक्लूजन

Zepto भारत का पहला प्योर प्ले क्विक कॉमर्स कंपनी है जिसका आईपीओ आ रहा है. स्विगी और इटरनल का क्विक कॉमर्स के अलावा अलग-अलग बिजनेस भी है. पिछले दो सालों में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 5 गुना रहा है जबकि मुनाफा अभी भी दूर है. क्विक कॉमर्स का कॉम्पिटिशन तगड़ा है. वर्तमान में इसमें जेप्टो के अलावा Swiggy Instamart, Eternal Blinkit, Amazon Now और Flipkart Minutes जैसे प्लेयर्स हैं. ऐसे में यह कॉम्पिटिशन, कैश बर्न लंबा चलेगा और प्रॉफिटैबिलिटी में भी काफी समय लगेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6