&format=webp&quality=medium)
एक और आईपीओ में पैसा लगाने का मौका
Aeroflex Industries IPO Details: प्राइमरी मार्केट से पैसा कमाना है तो निवेशकों के पास एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज प्राइमरी मार्केट के जरिए खुद को लिस्ट कराने के लिए एक और कंपनी अपना आईपीओ लेकर आ रही है. अगर आप भी पैसा कमाने का मौका ढूंढ रहे हैं तो इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं. कंपनी का नाम है Aeroflex Industries. इस कंपनी का आईपीओ 22 अगस्त से खुल रहा है. इस कंपनी के आईपीओ (IPO) में 24 अगस्त तक पैसा लगा सकते हैं. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड क्या है, इसका इश्यू साइज क्या है, यहां इसकी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.
कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 102-108 रुपए के बीच तय किया गया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 351 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. इसमें इश्यू साइज में 162 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 189 करोड़ रुपए का ओएफएस (OFS) यानी कि ऑफर फॉर सेल रहेगा.
हालांकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 21 अगस्त को ही पैसा लगाने की विंडो खुल गई थी और कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 104 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं. इस आईपीओ में छोटे और मझौले निवेशक 24 अगस्त कर पैसा लगा सकते हैं. उसके बाद ये निवेश विंडो बंद हो जाएगी.
अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इस आईपीओ में कम से कम 14040 रुपए का निवेश करना होगा. कंपनी ने आईपीओ के तहत शेयरों का लॉट साइज 130 शेयरों का तय किया है. यानी कि एक लॉट में 130 शेयर होंगे. ऐसे में न्यूनतम निवेश 14040 रुपए होगा. वहीं किसी रिटेल इन्वेस्टर के लिए मैक्सिमम निवेश 1,96,560 रुपए होगा. इस कंपनी का आईपीओ BSE, NSE पर लिस्ट होंगे. कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर तय की गई है.
बता दें कि ये कंपनी फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाती है. ये प्रोडक्ट्स गैस या लिक्विड के फ्लो के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. ये कंपनी यूरोप, अमेरिका समेत 80 से ज्यादा देशों को अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है. कंपनी के मैनेजमेंट ने ज़ी बिजनेस को बताया कि कंपनी का 80 फीसदी सेल्स एक्सपोर्ट होता है और 20 फीसदी बिक्री घरेलू बाजार में होती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें