Aegis Vopak Terminals IPO: पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो रुकिए... पहले Anil Singhvi से जान लें अच्छी और बुरी बातें

Aegis Vopak Terminals IPO: कंपनी ने IPO प्राइस बैंड ₹223 से ₹235 प्रति शेयर तय किया है. NSE और BSE पर इसकी लिस्टिंग होगी.
Aegis Vopak Terminals IPO: पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो रुकिए... पहले Anil Singhvi से जान लें अच्छी और बुरी बातें

Aegis Vopak Terminals IPO: आज से भारतीय प्राइमरी मार्केट में Aegis Vopak Terminals Limited का IPO खुल गया है. यह इश्यू 28 मई 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. कंपनी ने IPO प्राइस बैंड ₹223 से ₹235 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी फ्रेश शेयर जारी करके 2800 करोड़ का फंड जुटाना चाहती है.

निवेशक इसमें लॉट में पैसा लगा सकते हैं. एक लॉट में 63 शेयर होंगे. रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिक से अधिक 13 लॉट में पैसा लगा सकते हैं. आईपीओ के बाद इसकी NSE और BSE पर लिस्टिंग होगी.

आईपीओ में पैसा लगाएं या नहीं?

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने Aegis Vopak Terminals के IPO को लेकर स्पष्ट राय दी है. उनका कहना है कि इस आईपीओ में लंबी अवधि के निवेश के नजरिए से आवेदन करें.

कंपनी के पॉजिटिव्स क्या हैं?

अनिल सिंघवी ने कहा कि कंपनी भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ संभावनाएं हैं, और यह कंपनी उसी ग्रोथ सेगमेंट में काम करती है. भारतीय और विदेशी दोनों प्रमोटर्स का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है, जो कंपनी की विश्वसनीयता को बढ़ाता है. Aegis Vopak भारत में LPG स्टोरेज कैपेसिटी की मार्केट लीडर है, जो इसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाता है. कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी प्रतिस्पर्धियों से बेहतर है. ग्राहकों के साथ लंबे समय से बने रिश्ते और भरोसेमंद बिजनेस मॉडल इसकी ताकत हैं. कंपनी ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक ग्रोथ के जरिए विस्तार कर रही है.

कंपनी के निगेटिव्स क्या हैं?

कंपनी पर ऊंचा कर्ज है, जिसे IPO से जुटाई गई राशि से चुकाया जाएगा. FY24 से पहले कंपनी लगातार घाटे में थी, और प्रॉफिटेबल ट्रैक पर अब आई है. वैल्यूएशन को लेकर यह इश्यू थोड़ा महंगा लग सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6