Advance Agrolife Share Price: सुस्त बाजार में दमदार लिस्टिंग, इस आईपीओ की एंट्री पर निवेशकों को हुआ मुनाफा

Advance Agrolife Share Price: Advance Agrolife ने अपने IPO से ₹192.86 करोड़ जुटाए, जो पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था. कंपनी ने ₹95-₹100 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 56.85 गुना सब्सक्राइब हुआ.
Advance Agrolife Share Price: सुस्त बाजार में दमदार लिस्टिंग, इस आईपीओ की एंट्री पर निवेशकों को हुआ मुनाफा

Advance Agrolife Share Price: एग्रोकेमिकल कंपनी Advance Agrolife Ltd के शेयरों ने बुधवार, 8 अक्टूबर को मजबूत शुरुआत की. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर ₹114 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो कि इसके इश्यू प्राइस ₹100 के मुकाबले 14% प्रीमियम है. वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर ₹113 पर खुले, यानी 13% की बढ़त के साथ लिस्टिंग हुई.

निवेशकों को मिला शानदार लिस्टिंग गेन

कंपनी के IPO में जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिला, उनके लिए लिस्टिंग दिन बेहद फायदेमंद रहा. एक लॉट में 150 शेयर शामिल थे, यानी ₹15,000 के निवेश पर निवेशकों को ₹17,100 का रिटर्न मिला. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹726.43 करोड़ रहा.

IPO डिटेल्स और सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Advance Agrolife ने अपने IPO से ₹192.86 करोड़ जुटाए, जो पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था. कंपनी ने ₹95-₹100 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 56.85 गुना सब्सक्राइब हुआ.

इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का कोटा 175.3 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का 27.3 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 23.1 गुना सब्सक्राइब हुआ. लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर T ग्रुप में ट्रेड करेंगे, जिसमें 5% प्राइस बैंड लिमिट लागू होगी.

फंड का इस्तेमाल और बिजनेस प्रोफाइल

IPO से जुटाए गए फंड में से लगभग ₹135 करोड़ वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और बाकी रकम जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होगी.

जयपुर आधारित Advance Agrolife एक अग्रणी एग्रोकेमिकल कंपनी है जो फसल के पूरे जीवनचक्र में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बनाती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इंसेक्टिसाइड्स, हर्बिसाइड्स, फंजीसाइड्स और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स शामिल हैं. साथ ही कंपनी माइक्रो-न्यूट्रिएंट फर्टिलाइजर्स और बायोफर्टिलाइजर्स भी बनाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6