&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के आईपीओ (IPO) की लिस्टिंग का इंतजार खत्म हुआ. पेटीएम आईपीओ की लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया है. आईपीओ 9 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है. BSE पर शेयर 1955 रुपये पर खुला. जबकि इश्यू प्राइस 2150 रुपये था. यह करीब 9.07 फीसदी या 195 रुपये नीचे रहा.
इससे पहले, पेटीएम की 3 दिन की शेयर सेल 1.89 गुना ओवरसब्सक्राइब हुई थी. आईपीओ को 4.83 करोड़ शेयर्स के मुकाबले 9.14 करोड़ शेयर्स के लिए बिड मिली थी. Paytm IPO के लिए प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये तय किया गया था. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यू 1.39 लाख करोड़ था. लिस्टिंग के बाद से शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. NSE, पर शेयर 1950 रुपये पर लिस्ट हुआ, जोकि इश्यू प्राइस से 9.30 फीसदी नीचे रहा. BSE पर शुरुआती कारोबार में कंपनी की मार्केट वैल्युएशन 1,26,737.50 करोड़ रुपये रही.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
Paytm ने अपने IPO का साइज बढ़ाकर 18,300 करोड़ रुपये किया था. पहले Paytm की IPO के जरिए कुल 16,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी. इश्यू के तहत 8300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए किए. वहीं, इसमें 10 हजार करोड़ का ऑफर फार सेल (OFS) था. OFS का लगभग आधा हिस्सा एंट फाइनेंशियल और बाकी अलीबाबा, एलिवेशन कैपिटल, सॉफ्टबैंक और अन्य मौजूदा शेयरधारकों की ओर से रहा.
इस इश्यू में निवेशकों को कम से कम 6 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी थी. अपर प्राइस बैंड 2150 रुपये के लिहाज से कम से कम 12900 रुपये निवेश करना था. 75 फीसदी हिस्सा इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व था, जबकि 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए, 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया था.