&format=webp&quality=medium)
बीते 1 साल में 15 ऐसे आईपीओ रहे हैं, जिनमें निवेशकों को पैसा कम से कम डबल हो गया. (image: pixabay)
IPO Market: बीते 1 साल की बात करें तो प्राइमरी मार्केट गुलजार रहा है. पिछले साल नवंबर से अबतक यानी 1 साल के दौरान शेयर बाजार में 47 शेयर लिस्ट हो चुके हैं. हालांकि इस दौरान 3 और IPO इसी हफ्ते लॉन्च हुए हैं, लेकिन अभी उनके शेयरों की लिस्टिंग नहीं हुई है. जिन 47 कंपनियों के IPO 1 साल के दौरान बाजार में लिस्ट हुए हैं, उनमें से 75 फीसदी स्टॉक में पॉजिटिव रिटर्न मिला है. वहीं इनमें से 15 ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कम से कम डबल कर दिया. सबसे ज्यादा 367 फीसदी का रिटर्न पारस डिफेंस ने दिया है. वहीं सिर्फ 12 में निवेशकों को निगेटिव रिटर्न मिला है.
बीते 1 साल के दौरान लॉन्च हुए 47 में से 15 IPO ऐसे हैं, जिन्होंने अपने इश्यू प्राइस की तुलना में कम से कम डबल रिटर्न दिया है. इनमें निवेशकों को 100% से 366% रिटर्न मिला है. ये सभी IPO पिछले साल नवंबर से अबतक बाजार में लिस्ट हो चुके हैं.
Paras Defence: 366%
Nureca: 338%
Laxmi Organic: 231%
Barbeque Nat: 227%
MTAR Tech: 205%
Stove Kraft: 179%
Burger King: 170%
Tatva Chintan: 163%
Gland Pharma: 145%
Macrotech Dev: 141%
G R Infra: 140%
Clean Science: 130%
Sona BLW: 129%
Nazara: 109%
Equitas Bank: 100%
वहीं 1 साल के दौरान 12 नए लिस्ट होने वाले शेयरों ने निवेशकों को निराश किया है इनमें निवेशकों का पैसा घटा है. इस लिस्ट में ये नाम शामिल हैं. ABSL AMC, Sansera Eng, APTUS VALUE, Nuvoco Vistas, CarTrade Tech, Krsnaa Diagnost, Windlas Biotech, Glenmark Life, Kalyan Jeweller, Suryoday Small, IRFC और Antony Waste.
बीते 1 साल के दौरान 47 कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए हैं. इन कंपनियों ने अईपीओ के जरिए करब 87000 करोड़ रुपये जुटए हैं. पिछले साल की दूसरी छमाही में इकोनॉमिक रिकवरी के संकेत के चलते प्राइमरी मार्केट में उतरने वाली कंपनियों की अचछी संख्या देखने को मिली. कंपनियों का अट्रैक्शन बाजार में मौजूदा लिक्विडिटी के चलते भी बढ़ा. खास बात है कि इस दौरान नए जमाने के बिजनेस वाली तमाम कंपनियों ने लिस्टिंग में अपना इंटरेस्ट दिखाया. वहीं पिछले दिनों जो बाजार में रैली रही, उसक फायदा भी कंपनियों ने उठाया है.