महंगा बाजार... सस्ता शेयर! ये 9 स्टॉक्स 1 साल में कराएंगे आपकी बढ़िया कमाई

बजट के दिन जोरदार गिरावट के बाद ऐसा लगा कि अब खरीदारी का अच्छा मौका आ गया है. लेकिन, बजट के बाद से अब तक बाजार में शानदार तेजी का माहौल दिखा है.
महंगा बाजार... सस्ता शेयर! ये 9 स्टॉक्स 1 साल में कराएंगे आपकी बढ़िया कमाई

इनमें निवेश से आपको मिलेगा अच्छा मुनाफा.

बजट के दिन जोरदार गिरावट के बाद ऐसा लगा कि अब खरीदारी का अच्छा मौका आ गया है. लेकिन, बजट के बाद से अब तक बाजार में शानदार तेजी का माहौल दिखा है. ऐसे में इस महंगे बाजार में अब क्या करें खरीदार? आपके इस सवाल का जवाब देने के लिए ही हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं सस्ते शेयर. इनमें निवेश से आपको मिलेगा अच्छा मुनाफा. आइये जानते हैं कौन से हैं वो सस्ते शेयर जो महंगे बाजार में भी कराएंगे आपकी कमाई.

AB कैपिटल

  • अब तक के उच्चतम स्तर से लगभग 60% डिस्काउंट पर.
  • सालाना आधार पर 5 साल में आय 46% बढ़ी, मुनाफा करीब 3 गुना हुआ.
  • आय का 45% हिस्सा लाइफ इंश्योरेंस से, 13 महीने से सुधार.
  • प्रोमोटर का 73.5% और संस्थागत निवेशकों का 11.13% हिस्सा.
  • 6 ब्रोकर्स की खरीदने और 2 की होल्ड रेटिंग, औसत लक्ष्य `117.
Add Zee Business as a Preferred Source

IOC

  • अब तक के उच्चतम स्तर से लगभग 50% डिस्काउंट पर.
  • देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी BPCL से काफी सस्ता.
  • कच्चा तेल करीब 20% फिसला, कोई भी उछाल में GRMs सुधरेंगे.
  • कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से करीब 10% की बचत होगी.
  • 7.9% की आकर्षक डिविडेंड यील्ड, नोमुरा का लक्ष्य `160.

फर्स्टसोर्स

  • FY20 मार्जिन ग्रोथ गाइडेंस बढाकर 11.0-11.2% किया.
  • 5% की मजबूत डिविडेंड यील्ड बेहद आकर्षक.
  • FY21 से DDT खत्म होने से डिविडेंड की उम्मीद.
  • FY21 में `160 करोड़ तक कर्ज कम करने की उम्मीद.

स्पाइसजेट

  • ऊंचाई से शेयर 41% नीचे, इंडिगो के मुकाबले 60% डिस्काउंट पर.
  • ऑपरेटिंग आधार पर सेक्टर की बेहतरीन कंपनियों में से एक.
  • प्रोमोटर के तौर पर अजय सिंह का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड.
  • 20 फरवरी से सऊदी अरब समेत 8 जगहों के लिए उड़ानें शुरू होंगी.
  • राकेश झुनझुनवाला ने हिस्सा 1.25% से बढ़ाकर 1.67% किया.

महिंद्रा CIE

  • CY15 से कम रिटर्न वाले कारोबार पर फोकस घटाने की रणनीति.
  • कारोबार विस्तार के लिए अधिग्रहण पर कंपनी का फोकस.
  • अधिग्रहण से पैसेंजर व्हीकल, 2-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री.
  • एशिया, लैटिन अमेरिका, चीन जैसे देशों में विस्तार की उम्मीद.
  • CY20 का अनुमानित PE 14.5x, वैल्युएशंस आकर्षक.

इंडियन बैंक

  • उच्चतम स्तर से 76% डिस्काउंट पर शेयर.
  • दिसंबर तिमाही में शानदार नतीजे, मुनाफा 62% बढ़ा.
  • इलाहबाद बैंक के साथ मर्जर मार्च 2020 तक पूरा होगा.
  • 2 तिमाही में `700-800 करोड़ की रिकवरी की उम्मीद.

स्टार पेपर

  • पेपर, पल्प और पेपर प्रोडक्ट्स बनाने का कारोबार.
  • राइटिंग, प्रिंटिंग, पैकेजिंग प्रिंटिंग का कारोबार.
  • लगभग कर्ज मुक्त कंपनी, ऊंचाई से शेयर 60% नीचे.
  • मौजूदा PE 3.4x, FY21 का अनुमानित PE 2.2x.
  • सरकार के प्लास्टिक बैन की योजना से काफी फायदा होगा.

स्टार पेपर

स्टार पेपरमुनाफे का ट्रेंड
FY1616.5 करोड़
FY1760 करोड़
FY1854 करोड़
FY1953 करोड़
FY20(E)63 करोड़

ITC

  • निफ्टी 50, FMCG सेक्टर में सबसे सस्ता शेयर.
  • सिगरेट कारोबार पर निर्भरता कम करने पर फोकस.
  • 2030 तक गैर सिगरेट आय `1 लाख करोड़ करने का लक्ष्य.
  • 5 साल में होटल सेगमेंट में 2500 नए कमरे जोड़ने की योजना.
  • अपैरल कारोबार री-स्ट्रक्चरिंग के तहत जॉन प्लेयर ब्रांड बेचा.

कोल इंडिया

  • अब तक के उच्चतम स्तर से करीब 59% डिस्काउंट पर.
  • मौजूदा भाव पर 6x का PE, ऊंचाई पर शेयर 25x के PE पर था.
  • दुनिया की सबसे बड़ी कोल उत्पादक, 7.2% की डिविडेंड यील्ड.
  • 40% ROE का ट्रैक रिकॉर्ड, करीब `54 कैश प्रति शेयर.
  • 7 सब्सिडियरी कंपनियां मुनाफे में, आगे भी बेहतर प्रदर्शन संभव.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

विकास सेठी की राय

शेयरशेयर प्राइसलक्ष्यअवधि
ITC214 रुपए300 रुपए1 साल
IOC117 रुपए160 रुपए1 साल
इंडियन बैंक97 रुपए135 रुपए1 साल
कोल इंडिया180 रुपए230 रुपए1 साल
एबी कैपिटल97 रुपए130 रुपए1 साल
फर्स्ट सोर्स43 रुपए65 रुपए1 साल
स्पाइसजेट92 रुपए130 रुपए1 साल
स्टार पेपर्स123 रुपए175 रुपए1 साल
महिंद्रा CIE175 रुपए250 रुपए1 साल
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6